Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Arshad Warsi के बयान से नाखुश हुए प्रियदर्शन, 'हलचल' को एक्टर ने बताया था बुरा अनुभव

    Updated: Tue, 06 Jan 2026 02:07 PM (IST)

    अभिनेता अरशद वारसी ने हाल ही में साल 2004 में आई फिल्म हलचल में काम करने को एक बुरा अनुभव बताया था, जिसको लेकर अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन की प्र ...और पढ़ें

    अरशद वारसी और प्रियदर्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अरशद वारसी और प्रियदर्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. फिल्म हलचल में नजर आए थे अरशद वारसी

    2. अभिनेता ने फिल्म को बताया बुरा अनुभव

    3. अब डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया रिएक्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2004 में कॉमेडी फिल्म हचलच को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जिसका निर्देशन डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया था। मूवी में करीना कपूर और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार लीड रोल में मौजूद थे, जबकि साइड रोल में अभिनेता अरशद वारसी भी नजर आए थे। 

    हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अरशद ने हलचल में काम करने को एक बुरा अनुभव बताया था, जिसको लेकर अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन की प्रतिक्रिया सामने आई है और वह एक्टर के इस बयान से नाखुश हैं। 

    अरशद के बयान से लगा झटका- प्रियदर्शन 

    प्रियदर्शन हिंदी सिनेमा के सबसे दिग्गज फिल्ममेकर हैं, उन्होंने कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्मों को जनक भी कहा जाता है। हलचल उनमें से एक मूवी रही। हाल ही में अरशद वारसी ने इंडिया टुडे की एक हिंदी वेबसाइट को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने हलचल में काम करने के अपने अनुभव को बुरा बताया था। इस मामले पर अब प्रियदर्शन ने मिड डे को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलकर बात की है और बताया है- 

    priyadarshan (1)

    यह भी पढ़ें- 'Shah Rukh जेंटलमैन, सलमान बैड बॉय..' Arshad Warsi ने की सुपरस्टार्स की तुलना, बिग बी के साथ का सुनाया दिचलस्प किस्सा

    ''जब मैंने इस बारे में पढ़ा कि उसने क्या कहा है तो मैं बहुत परेशान हो गया। हो सकता है कि मैं गलत सोच रहा हूं और शायद इसका मतलब गलत निकाला गया हो। लेकिन अगर उसने शिकायत की है, तो ये सच में ये हैरान करने वाला है।

    खबरें और भी

    priyadarshan (1)

    जब हमारी फिल्म (हलचल) बॉक्स ऑफिस पर सफल रही तो उसने मुझे कॉल किया और कहा था कि प्रियन सर मैं काफी खुश हूं, जो मुझे मेरे काम के लिए प्रशंसा मिल रही है। मैं अरशद के आरोपों से दुखी और परेशान हूं। इससे मुझे झटका लगा है।'' इस तरह से प्रियदर्शन ने हलचल फिल्म को लेकर अरशद वारसी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

    क्या था अरशद वारसी का बयान

    दरअसल अरशद वारसी ने अपने बयान में कहा था- ''जब मुझे हलचल फिल्म ऑफर हुई थी तो मुझे बताया गया था कि मेरा किरदार हेरा फेरी के अक्षय कुमार की तरह होगा। मैं काफी एक्साइटेड हो गया और मैंने फिल्म के लिए हां कर दी। लेकिन जब मूवी बनी तो मुझे समझ आया कि मुझे साइड लाइन किया गया, जो मेरी उम्मीदों से परे था। मैं इसमें मूवी के डायरेक्टर की गलती नहीं मानता हूं शायद उनको इस बारे में कोई जानकारी न हो।''

    यह भी पढ़ें- 'मुस्लिम और बेरोजगार से शादी...' Arshad Warsi ने अपनी पत्नी के लिए बेले थे कई पापड़, फिर ऐसे हुई शादी