कॉपी निकला 27 साल पुराना Salman-Aishwarya का ये हिट Song, 1970 के इस गाने से चुराई गई थी धुन? सुनकर लगेगा शॉक
बॉलीवुड में अक्सर गानों को हॉलीवुड या अन्य संस्कृतियों से कॉपी किया जाता है। हाल ही में, फिल्म हम दिल दे चुके सनम का प्रसिद्ध गाना भी एक हॉलीवुड फिल्म ...और पढ़ें
-1769097857812_m.webp)
चांद छुपा बादल में गाने का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उसके कंटेंट से ज्यादा गानों को अहमियत दी जाती है। एक तरफ जहां हॉलीवुड या अन्य किसी इंडस्ट्री के गाने उतने वायरल नहीं होते तो वहीं बॉलीवुड में कई बार गानों की वजह से फिल्म हिट हो जाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री लंबे समय से अपने संगीत के लिए पहचानी जाती रही है। लेकिन संगीत कभी सीमित नहीं रहा, इसने हमेशा दुनिया भर की अलग-अलग संस्कृतियों से प्रेरणा ली है। वहीं प्रेरणा लेने वाले ये कुछ गाने आगे चलकर ओरिजनल गाने या फिर म्यूजिक के हुबहू कॉपी निकल जाते हैं।
वहीं बॉलीवुड का हॉलीवुड को लंबे समय से कॉपी करने का आरोप लगता रहा है। इसमे शोले का गाना 'महबूबा महबूबा' एक ग्रीक गाने का कॉपी बताया गया। इसके अलावा 'कल हो ना हो' का गाना 'प्रीटी वुमन' और 'जुर्म' फिल्म का गाना 'जब कोई बात बिगड़ जाए' भी कॉपी किया गया था।
यह भी पढ़ें- नहीं मिला सच्चा 'प्रेम' तो Salman Khan ले आए हमशक्ल, रातों-रात मिली शोहरत ही बनी करियर का सबसे बड़ा 'श्राप'
सलमान खान की फिल्म का है गाना
आज हम बात करने जा रहे फिल्म हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam) के गाने 'चांद छुपा बादल' (Chaand Chupa Badal Mein) में की। ये मूवी साल 1999 में रिलीज हुई थी और इसमें सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने लीड रोल निभाया था। फिल्म का म्यूजिक दिया था इस्माइल दरबार ने और अपनी आवाज से सजाया था उदित नारायण और अल्का याग्निक ने। फिल्म का ये गाना बहुत ही पॉपुलर हुआ था और कहा तो ये तक जाता है कि इसी फिल्म से सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
किस हॉलीवुड फिल्म से किया था कॉपी?
लेकिन क्या आपको पता है कि इस गाने को साल 1970 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'लव स्टोरी' (Love Story) के गाने वेयर डू आई बिगिन से चुराया गया था? दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसका संगीत इससे बिल्कुल मेल खा रहा है। बता दें कि लव स्टोरी एक अमेरिकन रोमांटिक मूवी थी और आर्थर हिलर इसके डायरेक्टर थे।
खबरें और भी
क्या थी लव स्टोरी की कहानी?
इस फिल्म में अली मैकग्रा (Ali MacGraw) और रयान ओ'नील (Ryan O' Neal) ने लीड रोल निभाया था। फिल्म की कहानी एरिक सेगल के लिखे 1970 के उनके उपन्यास से प्रेरित थी। फिल्म हार्वर्ड कॉलेज के दो छात्रों के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। ओलिवर बैरेट IV (ओ'नील) हाई क्लास से ताल्लुक रखते हैं और वर्किंग क्लास में जेनी कैविलरी (मैकग्रा) के बीच के रिश्ते की कहानी है। इस कहानी का एक दुखद अंत होता है।
फिल्म के थीम सॉन्ग, 'वेयर डू आई बिगिन' को दो ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया था। इसका संगीत फ्रांसिस लाई ने दिया था और कार्ल सिगमैन ने इसके बोल लिखे थे।
View this post on Instagram
क्या थी फिल्म की कहानी?
वहीं 'हम दिल दे चुके सनम' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। सलमान और ऐश्वर्या के अलावा मूवी में अजय देवगन भी नजर आए। ये कहानी एक न्यूली मैरिड कपल की है जिसमें पति को शादी के बाद पता चलता है कि उसकी पत्नी किसी और से प्यार करती है। इसके बाद वो उसे उसके प्रेमी से मिलवाने के लिए निकल पड़ता है।
यह भी पढ़ें- 'यह शर्म की बात है...', जब Aishwarya Rai के लिए 'धुरंधर' स्टार Akshay Khanna बोल गए थे ये बात, वजह करेगी हैरान!