विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan की ऑनस्क्रीन भांजी अब दिखती है बेहद हॉट एंड ग्लैमरस, 'हम साथ-साथ है' में निभाया था ये किरदार

Published: Mon, 23 Sep 2024 05:31 PM (IST)

हम अक्सर बड़े पर्दे पर कई ऐसे चेहरों को देखते हैं जिनके नाम भले ही हमें याद ना रहे लेकिन ...और पढ़ें

हम साथ-साथ है की बच्ची अब बन गई है बड़ी हीरोइन/ फोटो- X Account
हम साथ-साथ है की बच्ची अब बन गई है बड़ी हीरोइन/ फोटो- X Account

HighLights

  1. 'हम साथ-साथ है' की बच्ची अब हो चुकी है काफी बड़ी
  2. 5 साल की उम्र में बनी थीं सलमान खान की भांजी
  3. जानिए अब क्या कर रही हैं 'संगीता' की बेटी राधिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1999 में रिलीज हुई सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ-साथ है' आज भी फैंस बड़े चाव से देखते हैं। ये इंडियन सिनेमा की बेस्ट फैमिली ड्रामा फिल्मों में से एक है। मल्टीस्टारर फिल्म में सलमान खान से लेकर सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, करिश्मा, मोनीश बहल और आलोक नाथ जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मूवी में प्रेम-प्रीति की लव स्टोरी हो, या साधना का विवेक के लिए समर्पण, हर एक छोटी चीज फैंस का दिल छू लेती है। बड़े-बड़े स्टार्स ने तो सबका दिल जीता था, लेकिन मूवी में एक छोटी सी बच्ची भी नजर आई थी, जिसके किरदार को भी काफी प्यार मिला।

क्या आप जानते हैं कि कौन थी वह बच्ची और 25 साल के बाद अब कैसी दिखती हैं। अब ये बच्ची फिल्मों से जुड़ी है या फिर कोई और राह चुनी है। चलिए जानते हैं उनके बारे में डिटेल्स-

हम साथ-साथ है में निभाया था ये किरदार

अगर आपने सलमान खान स्टारर 'हम साथ-साथ है' देखी है, तो निश्चित तौर पर आपको संगीता (Neelam Kothari) की चुलबुली बेटी 'राधिका' तो याद होगी ही। ये बच्ची काफी बड़ी हो चुकी है और बेहद हॉट भी।

यह भी पढ़ें: जब 'हम साथ साथ हैं' के सेट से Salman Khan को उठा ले गई पुलिस, तब्बू-सैफ सहित इन पांच लोगों पर भी गिरी गाज

सूरज बड़जात्या की फिल्म में सलमान खान-सैफ अली खान की भांजी कोई और नहीं, बल्कि 'जोया अफरोज' बनी थीं, जो अब 30 साल की हो चुकी है। 10 जनवरी 1994 में जन्मी जोया ने ये किरदार तब निभाया था, जब वह महज पांच साल की थीं।

सिर्फ इस फिल्म में ही नहीं जोया आमिर खान और मनीषा कोइराला स्टारर फिल्म 'मन' में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कहो ना प्यार है और कुछ न कहो जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

सोशल मीडिया पर चाहने वालों की नहीं है कमी

हम साथ-साथ है में सबकी लाडली 'राधिका' बढ़ती उम्र के साथ बेहद हॉट और ग्लैमरस भी हो चुकी हैं। चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली जोया अफरोज ने एक्टिंग में ही अपना करियर बनाया।

वह बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन और ओटीटी पर भी खूब काम कर रही हैं। उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'द एक्सपोज' से बतौर युवा अभिनेत्री डेब्यू किया था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं।

zoya afroz

इंस्टा पर उनके 5 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें देखने के बाद एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं।

यह भी पढ़ें: Hum Saath Saath Hain को 21 साल पूरे, माधुरी दीक्षित और रवीना टंडन ने इस वजह से ठुकरा दी थी ये फिल्म!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।