Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी को लेकर बोली Huma Qureshi, कहा- अभी भी मिस्टर राइट का इंतजार, इंडस्ट्री के दबाव में नहीं लूंगी फेरे

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 10:46 PM (GMT+05:30)

    Huma Qureshi On Wedding फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने शादी पर बात की है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अभी भी मिस्टर राइट का इंतजार है और वह उसके मिलने तक ...और पढ़ें

    Huma Qureshi On Wedding, Huma Qureshi Wedding news
    Huma Qureshi On Wedding, Huma Qureshi Wedding news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Huma Qureshi On Wedding: फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा है कि वह शादी को लेकर जल्दबाजी में नहीं है और वह सही व्यक्ति का इंतजार करेंगी। हुमा कुरैशी ने यह भी कहा कि उन पर शादी को लेकर कोई दबाव नहीं है और ना ही वह इंडस्ट्री के दबाव में आएंगी कि कई एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। 

    हुमा कुरैशी एलए फैशन वीक में भाग ले रही हैं

    गौरतलब है कि हुमा कुरैशी इन दिनों लोस एंजिलिस में है और एलए फैशन वीक में भाग ले रही हैं, जहां वह अपने फैशन से जुड़ी चीजों पर एक्सपेरिमेंट भी कर रही है। हुमा कुरैशी ने यह भी कहा कि वह अपने जीवन की कुछ चीजें व्यक्तिगत रखने में विश्वास रखती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manjari💄Makeup Artist | Luxury Beauty Influencer (@makeupbymanjari)

    हुमा कुरैशी से लगातार शादी को लेकर प्रश्न पूछे जा रहे हैं

    हुमा कुरैशी से लगातार उनकी शादी को लेकर प्रश्न पूछे जा रहे हैं। हालांकि, वह इनका उत्तर नहीं दे रही है। उन्होंने अब एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है और वह अपने मिस्टर राइट का इंतजार करेंगी और इसके बाद ही शादी करेंगे। हाल ही में, हुमा कुरेशी ने आस्क मी एनीथिंग सेशन इंस्टाग्राम पर किया था। इसमें हुमा कुरैशी ने कई प्रश्नों के उत्तर दिए है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

    हुमा कुरेशी कहती हैं, 'सही व्यक्ति मिलने पर उसी से शादी करूंगी'

    एक प्रश्न का उत्तर देते हुए हुमा कुरेशी कहती हैं, 'जब मैं सही व्यक्ति से मिलूंगी, उसी से मैं शादी करूंगी। मुझसे कई लोग पूछते हैं कि मैं शादी कब करने वाली हूं। मुझपर कोई दबाव नहीं है क्योंकि इंडस्ट्री के लोग कर रहे हैं, तो मैं भी करूं। मुझे इसे लेकर कई बार प्रश्न पूछा जाता है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Abu Jani Sandeep Khosla (@abujanisandeepkhosla)

    हुमा कुरैशी को महारानी सीजन 2 में देखा गया था।

    हुमा कुरैशी को हाल ही में, महारानी सीजन 2 में देखा गया था। इसके अलावा वह मिथ्या, माई डबल एक्सेल और मोनिका ओ माई डार्लिंग में भी नजर आ चुकी है। वह इन दिनों अमेरिका में शॉर्ट ब्रेक पर गई हुई है। वहां से अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उनकी उम्र 36 वर्ष है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।

    खबरें और भी