Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ' मैं हमेशा तुमको सपोर्ट करूंगा...' Parineeti Chopra के लिए पति राघव ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 10:10 PM (GMT+05:30)

    Raghav Chadha And Parineeti Chopra परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने रविवार को मुंबई में लाइव परफॉर्मेंस दी थी जिसकी एक झलक उन्होंने सोमवार को इ ...और पढ़ें

    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Photo Instagram)
    राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Raghav Chadha And Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) एक्टिंग के बाद अब अपने सिंगिंग टैलेंट को अलग मुकाम पर लेकर जा रही हैं। बीते रविवार को एक्ट्रेस ने मुंबई में लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जिसकी एक झलक उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

    वहीं उन्होंने ये भी बताया था कि परफॉर्मेंस से पहले वह कितनी नर्वस थीं। इसी बीच अब पति राघव चड्ढा ने अपनी बीवी की जमकर तारीफ की है और सोशल मीडिया पर तस्वीरों के साथ प्यार भरा पोस्ट भी शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra को लाइव कॉन्सर्ट से पहले हुई थीं बेहद घबराहट, राघव ने यूं की थी मदद

    राघव चड्ढा ने की परिणीति की तारीफ

    राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति चोपड़ा की परफॉर्मेंस वाली फोटोज शेयर की और लिखा, 'मेरी रॉकस्टार, मेरी कोकिला, मेरी अपनी मैलोडी क्वीन, तुम्हारी आत्मा में संगीत के साथ एक क्लासिकल सिंगर भी है, जो गानों में जान फूंक देती है। 'पारू, मैं बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि तुम इस नए सफर पर जा रही हो, जिसके के लिए तुम लंबे समय से चलना चाह रही थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)

    आगे बढ़ो और दुनिया में तहलका मचा दो। मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, हमेशा तुमको सपोर्ट करूंगा और हमेशा तुम्हारा उत्साह बढ़ा रहा हूं। आखिरकार दुनिया को अब मेरे घर पर रोजाना होने वाले फ्री म्यूजिक कॉन्सर्ट देखने को मिलेंगे।' राघव के इस पोस्ट पर परिणीति और उनकी मां ने कमेंट किया है। परिणीति चोपड़ा ने किस वाले इमोजी शेयर किए हैं। बता दें,

    राघव चड्ढा ने किया सपोर्ट

    यह भी पढ़ें- Parineeti Chopra ने मुंबई में किया लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस, फोटो शेयर कर दिखाई एक झलक

    खबरें और भी

    परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में बताया था कि, मेरी नर्वसनेस को कम करने के लिए राघव चड्ढा का कॉल आया और इससे मुझे बहुत मदद भी मिली।  म्यूजिक ने मेरा मूड बना दिया, जैसे कोई नहीं कर पाता। परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आने वाली हैं।