यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant-Radhika की शादी में जिद्दी फैन की तरह इंटरनेशनल सिंगर के पीछे पड़े Ibrahim Ali Khan, मांगने लगे कीमती चीज
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। इस दौरान शादी फंक्शन से कई सारे फोटोज और वीडियो वायरल हुए। हाल ही में सैफ अली खान के ...और पढ़ें

HighLights
- बहन सारा अली खान के साथ आए थे इब्राहिम
- फेमस गाने Calm Down के सिंगर हैं रेमा
- रेमा ने किया जैकेट देने से इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने चार दिन चले एक लंबे समारोह में अपने बचपन की दोस्त राधिका से शादी कर ली। फंक्शन में देश-विदेश से आए कई मेहमान शामिल हुए। इसके अलावा जस्टिन बीबर, रेमा जैसे कई सितारों ने शाम में रंग जमाया।
रेमा ने किया परफॉर्म
शादी समारोह तो बेहतर तरीके से संपन्न हो गया लेकिन इसे जुड़े फोटोज और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो अनंत अंबानी की बारात का है जिस समय रेमा परफॉर्म कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Palak Tiwari की किलर तस्वीरें देख रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Ibrahim Ali Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन, फैंस ने किए सवाल
जैकेट देने से किया मना
Baby Calm Down गाने पर रेमा परफॉर्म करते हुए फुल मस्ती में एंजॉय कर रहे थे। इस दौरान इब्राहिम सबसे आगे खड़े हुए थे। गाते गाते रेमा अपनी जैकेट निकालते हैं और इब्राहिम उनसे उनकी जैकेट मांगने लग जाते हैं। इब्राहिम के लिए ये एक फैन मोमेंट था। हालांकि रेमा उन्हें अपनी जैकेट देने से मना कर देते हैं।
not ibrahim saif ali khan shamelessly trying to take rema’s jacket!!! 😭😭 https://t.co/E5Vv4HAVyG
— . (@leenatorr) July 13, 2024
लोगों ने यूं किया रिएक्ट
इस वीडियो के वायरल होते ही लोग इस पर मिक्सड रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों के लगता है कि ये सैफ के लिए स्टारकिड फैन बॉय मोमेंट कहा तो किसी ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, वो मांग नहीं रहा, वो नवाब है। जो ये कह रहे हैं ये बहुत ही शर्मनाक है। भाई वो भी तो किसी का फैन हो सकता है ना।
खबरें और भी
अनंत अंबानी की शादी में इब्राहिम अपनी बहन सारा अली खान के साथ आए थे। सारा ने इंस्टाग्राम पर भाई के साथ पोज करते हुए कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। बता दें कि इब्राहिम अपने डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए हैं।