Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किस महिला पर भड़के Ibrahim Ali Khan? 'नादानियां' एक्टर का गुस्से वाला Video आया सामने, खुशी भी दिखीं साथ

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 10:25 AM (IST)

    जल्द ही सैफ अली खान के लाडले बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस बीच ...और पढ़ें

    इब्राहिम अली खान का गुस्से वाला वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    इब्राहिम अली खान का गुस्से वाला वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. नादानियां से डेब्यू कर रहे हैं इब्राहिम अली खान
    2. खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे इब्राहिम
    3. इब्राहिम अली खान का वीडियो हो रहा वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का नाम बी-टाउन के सबसे चर्चित स्टार किड्स में आता है। इब्राहिम अब सिर्फ स्टार किड नहीं हैं, अब वह जल्द ही अपने पिता सैफ अली खान, मां अमृता सिंह और बहन सारा अली खान की तरह फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। हाल ही में, उनकी आगामी फिल्म का एलान हुआ और अब इब्राहिम एक वीडियो के चलते चर्चा में आ गए हैं।

    इब्राहिम अली खान की तुलना उनके पिता सैफ से की जाती है। चार्मिंग लुक और हाव-भाव भी सैफ से काफी मिलता-जुलता है। यही नहीं, वह जब भी स्पॉट होते हैं, अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराने से नहीं हिचकिचाते हैं। वह कभी किसी विवाद में नहीं पड़े, लेकिन एक हालिया वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। 

    इब्राहिम को किस पर आया गुस्सा?

    दरअसल, इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता एक महिला पर नाराज होते हउए नजर आ रहे हैं। मैक्स ऑफ इंडिया नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इब्राहिम का एक वीडियो शेयर किया गया है। क्लिप में उन्हें एक महिला के साथ सीरियस होकर बात करते हुए देखा जा सकता है। महिला उन्हें शांत रहने का इशारा करती है। फिर लिफ्ट में जाने लगती है, तभी इब्राहिम भी उनके पीछे चल पड़ते हैं।

    यह भी पढ़ें- Ibrahim Ali Khan की शर्टलेस फोटो देख फिसला रूमर्ड गर्लफ्रेंड Palak Tiwari का दिल, सरेआम कर दिया ये कमेंट

    क्या इब्राहिम ने महिला से की बहस?

    इस वीडियो में इब्राहिम अली खान गुस्से में दिख रहे हैं। वहां, खुशी कपूर भी मौजूद हैं, जो हंस रही हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया, "इब्राहिम अली खान के एंग्री मूड ने सभी को उत्सुक कर दिया है। उन्हें इतना गुस्सा किस बात ने दिलाया? देखिए कैसे स्टार की तीखी प्रतिक्रिया ने खुशी कपूर को स्तब्ध और हैरान कर दिया।पारिवारिक ड्रामे से लेकर निजी पलों तक, हम सभी सोच रहे हैं कि इब्राहिम को क्या हुआ? क्या कोई बहस हुई या कुछ और? आइए इब्राहिम के गुस्से के पीछे के रहस्य में गोता लगाते हैं और देखते हैं कि इस अप्रत्याशित मुठभेड़ में क्या सामने आता है।" 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Moxioindia (@moxioindia)

    फिलहाल, इब्राहिम अली खान वाकई महिला के ऊपर नाराज हो रहे थे या बस कैजुअली बात कर रहे थे? ये तो वही जानते हैं। दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

    यह भी पढ़ें- Khushi Kapoor के साथ 'नादानियां' करेंगे Saif Ali Khan के लाडले बेटे, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म