Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Tiwari के लिए प्रोटेक्टिव हुए Ibrahim Ali Khan, डेट पर 'गर्लफ्रेंड' का हाथ पकड़ कार में बिठाते आए नजर

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 11:37 AM (IST)

    Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan पिछले कुछ समय से श्वेता तिवारी की बेटी Palak Tiwari के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों आए दिन स ...और पढ़ें

    पलक तिवारी के लिए प्रोटेक्टिव हुए इब्राहिम अली खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पलक तिवारी के लिए प्रोटेक्टिव हुए इब्राहिम अली खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पलक तिवारी के साथ डेट पर गए इब्राहिम अली खान
    2. पलक तिवारी को यूं इब्राहिम ने किया प्रोटेक्ट
    3. पलक और इब्राहिम का साथ में वीडियो हो रहा वायरल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari Video: बी-टाउन के छोटे नवाब इब्राहिम अली खान, सैफ अली खान और उनकी पहली एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे हैं। फिल्मों में आने के लिए तैयार इब्राहिम अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक साल से उनका नाम टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) के साथ जुड़ रहा है।

    इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) और पलक तिवारी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। कभी छुप-छुपकर साथ में फिल्म देखना हो या फिर पार्टी करना, अक्सर इब्राहिम और पलक को साथ में कैप्चर कर ही लिया जाता है। हालांकि, इसके बावजूद दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। पलक ने कई बार इब्राहिम को अपना अच्छा दोस्त बताया है।

    डेट नाइट पर स्पॉट हुए इब्राहिम और पलक

    शनिवार को इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों एक साथ मुंबई में दिखाई दिए। इस दौरान ग्रे टॉप और ब्लैक पैंट में पलक हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थीं। वहीं, इब्राहिम अली खान ने ब्लैक टीशर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। दोनों एक साथ कार में बैठकर आए और फिर साथ ही गए।

    इब्राहिम ने पलक को किया प्रोटेक्ट

    इस डेट नाइट से इब्राहिम और पलक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सैफ के लाडले अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, वापसी में पलक पैपराजी से घिर जाती हैं, तब कार का दरवाजा खोल इब्राहिम उनका हाथ पकड़कर गाड़ी में बिठाते हैं। यह देख हर कोई इब्राहिम की तारीफ कर रहा है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

    यह भी पढ़ें- Ibrahim Ali Khan Video: पैपराजी को देख ना खुश हुए इब्राहिम अली खान, बोले- पीछे ही पड़े रहते हो

    इब्राहिम और पलक का वर्क फ्रंट

    इब्राहिम अली खान जल्द ही बॉलीवुड में शानदार डेब्यू करने वाले हैं। वह करण जौहर की फिल्म सरजमीं (Sarzameen) में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास खुशी कपूर के साथ एक और फिल्म है। इब्राहिम ने करण को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्ट किया था।

    बात करें पलक तिवारी की तो वह पहले ही डेब्यू कर चुकी हैं। पिछले साल पलक ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। 

    यह भी पढ़ें- पलक के साथ फिर दिखे इब्राहिम, डेटिंग की खबरों को मिली हवा; बोले- मीडिया मेरे मुंह में घुस गई