Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ICC World Cup 2023: रजनीकांत ने फिनाले मैच को लेकर कर दी भविष्यवाणी, बोलें- 'यह तो हमारा ही होगा'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 10:57 AM (IST)

    आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) का फिनाले होने जा रहा है। जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला ज ...और पढ़ें

    आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और रजनीकांत (Photo X)
    आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और रजनीकांत (Photo X)

    HighLights

    1. फाइनल मैच को लेकर रजनीकांत ने की भविष्यवाणी
    2. एक्टर ने भारत की टीम को बताया इस विश्व कप की जीत
    3. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम होगा फिनाले

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rajinikanth Says India Will Win World Cup:  19 नवंबर को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC World Cup 2023) का फाइनल होने जा रहा है। जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हर कोई इस दिन का इंतजार कर रहा है।

    15 नवंबर को भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का हराया था। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था, जिसे देखने रजनीकांत भी शामिल हुए थे। अब उन्होंने फाइनल मैच के विनर को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है।

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ का सेमीफाइनल मैच देखने देर रात मुंबई पहुंचे Rajinikanth, वायरल हुआ थलाइवा का वीडियो

    फाइनल मैच को लेकर रजनीकांत की भविष्यवाणी

    सेमीफाइनल मैच देखने के बाद अब थलाइवा ने साफ-साफ कह दिया है कि इस बार विश्व कप भारत का होने वाला है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत ने कहा है कि, ' सेमीफाइनल के दौरान पहले तो मुझे घबराहट महसूस हुई थी, लेकिन बाद में जब विकेट गिरते रहे तो सब ठीक हो गया। उस डेढ़ घंटे के दौरान मैं काफी घबराया हुआ था, लेकिन मुझे 100% यकीन है कि विश्व कप हमारा है।

    19 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं थलाइवा  

    सेमीफाइनल मैच देखने के बाद अब थलाइवा 19 नवंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रविवार दोपहर 2 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा। कयास लगाए जा रहे है कि एक्टर यह मैच देखने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भी जा सकते हैं, लेकिन अभी तक उनकी तरह से कोई ऐसा बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा वह मैच देखने  स्टेडियम जाएंगे या नहीं।

    रजनीकांत की आने वाली फिल्में

    यह भी पढ़ें- Lal Salaam Teaser: दिवाली पर होगा Rajinikanth का धमाल, 'लाल सलाम' के टीजर को लेकर सामने आया ये अपडेट

    रजनीकांत बीते दिनों 'जेलर' में दिखाई दिए थे। जो 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। एक्टर ने 'जय भीम' फेम टीजे ज्ञानवेल के डायरेक्शन में बनी अपकमिंग मूवी 'थैलावर 170' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन संग उनकी जोड़ी बनी है। इसके अलावा वह 'लाल सलाम' में कैमियो करते दिखाई देंगे। 

    खबरें और भी