Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asha Parekh को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन, कहा- ‘दो दिन बाद हुआ एहसास…’

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 05:19 PM (IST)

    IFFI Goa 2022 बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख को हाल ही में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अब उन्होंने गोवा में आयोजित फिल्म ...और पढ़ें

    IFFI Goa 2022: after Asha Parekh received Dadasaheb Phalke Award actress reaction was like that.
    IFFI Goa 2022: after Asha Parekh received Dadasaheb Phalke Award actress reaction was like that.

    नई दिल्ली, जेएनएन। IFFI Goa 2022: गोवा में चल रहे 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में इंडस्ट्री में आने वाले युवाओं के लिए कई मास्टर क्लास का आयोजन किया जा रहा है। जहां युवाओं को स्क्रिप्ट राइटिंग से लेकर एक्टिंग तक की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। रविवार को फिल्म उद्योग की जानी-मानी एक्ट्रेस आशा पारेख की मास्टर क्लास का आयोजन किया गया है, जहां उन्होंने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद महसूस होने वाले अपने अनुभव को साझा किया है।

    भगवान का किया शुक्रिया

    समाचार वेबसाइट ईटाइम्स की खबर के अनुसार दिग्गज एक्ट्रेस ने अपनी मास्टर क्लास में बातचीत के दौरान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ये अवॉर्ड लंबे वक्त के बाद किसी महिला को दिया गया है और मैं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाली पहली गुजराती मिला हूं, लेकिन पुरस्कार मिलने के बाद पहले दो दिन तक मेरे दिमाग में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि मुझे ये सर्वोच्च पुरस्कार मिला है तो मैं भगवान का शुक्रिया करने लगी।

    उन्होंने आगे कहा कि जब मैं दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से जुड़ी तो एक मराठी फिल्म हरिश्चंद्राची फैक्ट्री की ऑस्कर में एंट्री हुई थी और उस वक्त मैं जूरी मेंबर्स की अध्यक्ष थी। तब ये फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री भी बनी थी।

    सितंबर में मिला सम्मान

    आशा पारेख को सितंबर के महीने में भारत सरकार की ओर से 68वें राष्ट्रीय पुरस्कार का एलान किया था और 30 सितंबर को एक्ट्रेस को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, 2022 से सम्मानित किया था। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से पहले दिग्गज एक्ट्रेस को भारत सरकार की ओर से साल 1992 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

    खबरें और भी

    बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस किया इंडस्ट्री में एंट्री

    आपको बता दें, आशा पारेख ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया है। उन्होंने मां, आसमान, धोबी, डॉक्टर, बाप बेटी जैसी लगभग 8 फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। उन्हें पहला ब्रेक नासिर हुसैन की फिल्म दिल देके देखो से मिला। इस फिल्म में उन्होंने सुपरस्टार शम्मी कपूर के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने नीता नारायण की भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने विक्रम गोखले और तबस्सुम को दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘महान कलाकार हमें छोड़कर जा रहे हैं…’