Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IIFA 2023: सलमान खान, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल व नोरा फतेही ने अवार्ड्स शो में बांधा समा, देखें वायरल वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 27 May 2023 09:24 PM (IST)

    IIFA 2023 आइफा अवार्ड्स 2023 में सलमान खान जैकलीन अभिषेक बच्चन विक्की कौशल जैसे कलाकारों ने भाग लिया है। सभी इसे लेकर काफी खुश है। कई कलाकार फैंस के स ...और पढ़ें

    IIFA 2023: आइफा अवार्ड्स 2023 में कई कलाकार भाग लेने पहुंचे है।
    IIFA 2023: आइफा अवार्ड्स 2023 में कई कलाकार भाग लेने पहुंचे है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। IIFA 2023: आइफा 2023 में भाग लेने बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे हैं। इनमें सलमान खान, नोरा फतेही, विक्की कौशल, राजकुमार राव जैसे नाम शामिल है। इनकी कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। कई तस्वीरों और वीडियो में इन्हें मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। अवार्ड्स नाइट की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    आइफा 2023 में कौन-से अवार्ड दिए गए हैं?

    हाल ही में, आइफा अवार्ड में टेक्निकल अवार्ड दिए गए हैं। इसमें अभिषेक बच्चन, विजय वर्मा, सिकंदर खेर, राजकुमार राव, जैकलीन फर्नांडिज, फराह खान जैसे कलाकारों को देखा जा सकता है। वहीं, स्टेज पर अमित त्रिवेदी और सुखबीर सिंह को लाइव परफॉर्म करते हुए भी देखा जा सकता है। इस बार के आइफा अवार्ड्स में कई फिल्मों के बीच कांटे का मुकाबला है।

    View this post on Instagram

    A post shared by IIFA Awards (@iifa)

    आइफा अवॉर्ड के कारपेट किन कलाकारों ने किया वॉक?

    इसके पहले, आइफा अवॉर्ड के कारपेट पर सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, वरुण धवन, उर्वशी रौतेला जैसे कलाकारों को वॉक करते हुए देखा गया। फराह खान और राजकुमार राव ने गाड़ी के साथ पोज भी दिया। इसके पहले बादशाह और नोरा फतेही को काला चश्मा गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे हजारों की संख्या में लाइक्स मिले है। वहीं, इसपर सैकड़ों कमेंट्स भी किए गए है।

    View this post on Instagram

    A post shared by IIFA Awards (@iifa)

    आइफा 2023 का आयोजन आबू धाबी के किस आईलैंड पर किया जा रहा है?

    आइफा 2023 का आयोजन आबू धाबी के यास आईलैंड में किया जा रहा है। सभी कलाकार इसे लेकर काफी खुश है। कई कलाकारों को अवार्ड्स नाइट में भाग लेते हुए देखा जाएगा। इसमें कृति सेनन, नुशरत भरुचा जैसे नाम भी शामिल है। कृति सेनन ने भी अपनी परफॉर्मेंस को लेकर उत्साह जताया है। उन्होंने जानकारी दी है कि वह कार्यक्रम में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाली है और उन्होंने इसके लिए जमकर तैयारियां भी की है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by IIFA Awards (@iifa)

    आइफा अवार्ड्स को लेकर क्या विवाद हुआ है?

    इस बार के आइफा अवार्ड्स का फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बॉयकॉट किया है। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया है कि उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को फिक्शनल फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। जबकि, यह वास्तविक घटना पर बनी फिल्म है।