Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Johar ने खुद को बताया बॉलीवुड का Emperor, तो Kartik Aaryan ने भी दे दिया मुंहतोड़ जवाब

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 08 Mar 2025 02:04 PM (IST)

    Kartik Aaryan और Karan Johar का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों जमकर एक दूसरे की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। बातों ...और पढ़ें

    करण जौहर ने खुद को बताया 'बॉलीवुड का बादशाह' (Photo Credit- Instagram)
    करण जौहर ने खुद को बताया 'बॉलीवुड का बादशाह' (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. खुद को बॉलीवुड के एम्पेरर मानते हैं करण जौहर
    2. कार्तिक आर्यन को शहजादा के लिए किया ट्रोल
    3. अभिनेता ने भी वजन पर कर दिया ऐसा कमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करण जौहार फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक मान जाते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए कई स्टार किड्स को लॉन्च किया है। अक्सर उन पर आरोप लगता है कि वो आउटसाइडर्स को मौका नहीं देते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर उनको इस वजह से ट्रोल भी किया जाता है। इस बीच कार्तिक आर्यन के साथ उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों एक दूसरे को जमकर लताड़ लगा रहे हैं।

    कौन है बॉलीवुड का शाही?

    दरअसल, ये वीडियो IIFA 2025 अवॉर्ड्स का है जिसे करण और कार्तिक मिलकर होस्ट करने वाले हैं। इसी के लिए दोनों अपनी लाइनें रिहर्सल कर रहे थे, जिस दौरान ये वीडियो कैप्चर किया गया है।  कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों सितारे एक-दूसरे को टॉन्ट करते हैं कि भारतीय सिनेमा का असली “शाही” कौन है। वीडियो की शुरुआत करण के यह कहने से होती है, 'शाही का मतलब कुछ होता है कार्तिक। मैं बॉलीवुड का बादशाह हूं, तुम नही।'  जिस पर कार्तिक कहते हैं, 'अगर तुम बादशाह हो तो मैं भारतीय सिनेमा का राजकुमार हूं।'

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui के हाथ से निकली 8.3 की रेटिंग वाली सीरीज, डेब्यू के साथ एक्टर ने बना दिया था रिकॉर्ड

    करण ने दिया ऐसा रिएक्शन

    करण जौहर आगे कहते हैं, 'हे भगवान तुम और रॉयल्टी, असली रॉयल्टी में हूं।' आगे वो कार्तिक की तरफ ताली बजाते हैं, जिसके बाद कार्तिक उनके बदले वजन पर मजाक करते हुए पूछते हैं, 'आप इतने पतले कैसे हुए हो, ऐसा लग रहा है किसी ने करण भेज दिया है और जौहर बाकी है।' इसके बाद अपनी फिल्म शहजादा पर मजाक करते हैं जिसमें कार्तिक आर्यन ने लीड रोल प्ले किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट

    कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में वो अभिनेत्री श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। बता दें कि फिल्म का निर्देशक अनुराग बसु कर रहे हैं। यह एक म्यूजिकल फिल्म होगी। फिल्म का पहला लुक 15 फरवरी को रिलीज किया जा चुका है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।  

    ये भी पढ़ें- 'वेलकम' में नजर आए RDX का बेटे का चार्म देख हो जाएंगे दीवाने, 14 साल के बाद कमबैक कर मचाया तहलका

    खबरें और भी