Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IIFA Awards 2025 में दिखा पंचायत सीरीज का दबदबा, Amar Singh Chamkila को भी मिला बेस्ट फिल्म का खिताब

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 09 Mar 2025 12:04 PM (IST)

    इंटरनेशनल फिल्म एकेडमी क पिंक सिटी में शानदार आगाज हुआ। अवॉर्ड फंक्शन की शुरुआत शनिवार शाम को जयपुर में हुई थी। इवेंट में फिल्मी दुनिया के कई सितारे श ...और पढ़ें

    पंचायत के सचिव जी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड (Photo Credit-X)
    पंचायत के सचिव जी को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. IIFA Awards 2025 में कृति सेनन का जलवा
    2. डिजिटल अवॉर्ड्स में छाई सीरीज ‘पंचायत 3’
    3. अमर सिंह चमकिला को भी मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। IIFA Winners List: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित हुए IIFA Awards की चर्चा हर तरफ हो रही है। इवेंट में फिल्म सितारों का मेला लगा था। शाहिद कपूर और करीना कपूर ने फंक्शन के दौरान अपनी मौजूदगी से सुर्खियां बटोरने का काम किया। इस बीच विनर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है जिसमें दर्शकों द्वारा पसंद की गई फेमस सीरीज पंचायत को सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स मिले हैं। आइए देखें विनर्स की पूरी लिस्ट...

    ‘पंचायत 3’ और ‘दो पत्ती’ को मिला फैंस का प्यार

    पंचायत ऐसी सीरीज है जो पहले सीजन से ही लोगों के दिलों मे जगह बनाने में कामयाब हुई है। शो की कहानी को लोगों का जबरदस्त प्यार मिला था। इस साल के डिजिटल अवॉर्ड्स में भी सीरीज का दबदबा देखने को मिला है। जितेंद्र कुमार, फैसल मलिक और दीपक कुमार मिश्रा को अपने अभिनय और डायरेक्शन के लिए अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। इनके अलावा, कृति सेनन की ‘दो पत्ती’ को भी बेस्ट ओरिजिनल फिल्म के लिए अवॉर्ड मिला है। वहीं विक्रांत मैसी को फिल्म ‘सेक्टर 36’ के लिए बेस्ट लीडिंग रोल मेल के लिए खिताब से नवाजा गया है।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 'हमारे लिए यह...', Shahid Kapoor ने एक्स गर्लफ्रेंड Kareena Kapoor के साथ रीयूनियन पर दिया ऐसा रिएक्शन

    ओटीटी जगत के टॉप विनर्स की लिस्ट

    इस साल डिजिटल अवॉर्ड्स में कई नए कलाकारों ने अपना नाम दर्ज कराया है। यहां देखिए-

    • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री सीरीज: यो यो हनी सिंह फेमस
    • बेस्ट नॉन स्क्रिप्टेड सीरीज: फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स
    • बेस्ट ओरिजिनल सीरीज: कोटा फैक्ट्री सीजन 3
    • बेस्ट लीडिंग रोल (फीमेल) – सीरीज: श्रेया चौधरी (बैंडिश बंडित 2)
    • बेस्ट सीरीज- पंचायत 3
    • बेस्ट ओरिजिनल फिल्म- दो पत्ती
    • बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)- सीरीज: फैसल मलिक (पंचायत 3)
    • बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- सीरीज: संजीदा शेख (हीरामंडी: द डायमंड बाजार)
    • बेस्ट डायरेक्टर (सीरीज)- दीपक कुमार मिश्रा (पंचायत 3)
    • बेस्ट लीडिंग रोल (मेल)- सीरीज: जितेंद्र कुमार (पंचायत 3)
    • बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)- फिल्म: दीपक डोबरियाल
    • बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- फिल्म: अनुप्रिया गोयंका (बर्लिन)
    • बेस्ट डायरेक्टर (फिल्म)- इम्तियाज अली (अमर सिंह चमकीला)
    • बेस्ट लीडिंग रोल (मेल)- फिल्म: विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)
    • बेस्ट लीडिंग रोल (फीमेल)- फिल्म: कृति सेनन (दो पत्ती)
    • बेस्ट फिल्म- अमर सिंह चमकीला

    सिल्वर स्क्रीन के लिए आज होगा ऐलान

    फिलहाल जो अवॉर्ड्स दिए गए हैं वो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यानी ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाले कंटेंट को दिए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिजिटल अवॉर्ड्स के बाद अब बड़े पर्दे पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस का जलवा दिखाने वाले कलाकारों का नाम ऐलान किया जाएगा। बता दें कि इस बार इस शो को होस्ट करने का जिम्मा कार्तिक आर्यन और करण जौहर को दिया गया है। अब हर किसी की नजरें आज के दिन पर टिकी हुई हैं। 

    ये भी पढ़ें- Dragon Box Office Day 16: तीसरे शनिवार भी जारी रहा ड्रैगन का भौकाल, करोड़ों में खेल रहे प्रदीप रंगनाथन

    खबरें और भी