विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ileana D'Cruz प्रेग्नेंसी में हैं वेट गेन से परेशान? फैन के सवाल पूछते ही एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 24 Jun 2023 10:01 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2023 10:08 AM (IST)

Ileana DCruz इलियाना डीक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने जब से अपने मां बनने ...और पढ़ें

File Photo of Ileana D'Cruz. Photo Credit: Instagram
File Photo of Ileana D'Cruz. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई सवालों के दिए जवाब
  2. फैन ने पूछा वेट गेन पर सवाल
  3. इलियाना ने बताया कैसा लगा था पहली बार बच्चे की हार्टबीट सुनकर

नई दिल्ली, जेएनएन। इलियाना डीक्रूज (Ileana D'Cruz) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। एकट्रेस ने कुछ ही दिनों पहले अपने बच्चे और उसके होन वाले पापा को लेकर स्वी नोट शेयर किया था। अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं। इलियाना ने रीसेंट्ली इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन रखा, जहां उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए।

वेट गेन पर इलियाना ने दिया ये जवाब

इलियाना से फैंस ने अधिकतर उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़े सवाल ही पूछे। किसी ने उन्हें गुडलक विश किया, तो किसी ने उन्हें स्वीट मेसेज सेंड किए। इस दौरान एक यूजर ने इलियाना से पूछा कि क्या उन्हें चिंता है कि वह वेट गेन कर लेंगी। इस सवाल पर इलियाना ने यूजर को करारा जवाब दिया।

एक्ट्रेस ने कहा, ''यह सवाल मुझे शुरुआत में ही कुछ उलझा हुआ लगा। मुझे लगता है यह इसलिए है क्योंकि बहुत सारे लोगों ने मेरे बढ़ते वजन पर कमेंट किया है। यह मदद नहीं करता कि आप अपने डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाएं और वह लगातार आपका वडन चेक करते रहें। मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि, पिछले कुछ महीनों में जिस तरह मेरे शरीर में बदलाव आए हैं, वह मुझे पसंद हैं।''

वजन से नहीं पड़ता फर्क

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''यह जर्नी कितनी अच्छी रही है। हां, मैं एक इंसान हूं, और कई दिन ऐसे गए हैं, जब मुझे अच्छा नहीं लगा। मगर मेरे पास बहुत ही अच्छा सपोर्ट सिस्टम है, और जो लोग मुझे प्यार करते हैं, और मुझे यह एहसास कराते हैं कि एक जिंदगी मेरे अंदर पल रही है, तो वजन से फर्क नहीं पड़ता। यह नहीं देखना चाहिए कि गर्भावस्था के दौरान आइडल वेट गेन क्या होना चाहिए, बल्कि जितना हो सके उतना खुश और हेल्दी रहने की कोशिश करें। अपनी बॉडी की नीड्स को जानें। वहीं करें, जो आपके लिए सही हो।''

बच्चे के दिल की धड़कन सुनकर कैसा लगा?

इसके अलावा एक फैन ने इलियाना से पूछा कि बच्चे के दिल की धड़कन पहली बार सुनकर कैसा लगा? इस पर इलियाना ने बहुत ही खूबसूरत सा जवाब दिया। उन्होंने कहा, '' अब तक का अनुभव किया गया सबसे प्यारा एक्सपीरियंस रहा है यह। मैं शब्दों में बयां नहीं सकती कि मैं कितनी खुश थी। मैं रो रही थी, हंस रही थी, खुशी के आंसू झलक रहे थे। एक नन्ही सी जान के लिए इतना प्यार, जो बहुत जल्द पैदा होने वाला है।''

गौरतलब है कि 18 अप्रेल को इलियाना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। हालांकि, उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन है, उस नाम का खुलासा अभी तक उन्होंने नहीं किया है।