यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Imran Khan ने रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर कसा तंज? इन सीन्स पर बोले- 'यह कोई नैतिकता नहीं है...'
संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल (Animal Controversy) रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी रही है। कई सेलिब्रिटीज ने फिल्म की आलोचना की है और रणबीर कपूर के ...और पढ़ें

HighLights
- इमरान खान ने एनिमल पर कसा तंज
- एनिमल में ऐसे सीन्स पर भड़के एक्टर
- इमरान खान के बयान पर शुरू हुई बहस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Controversy: साल 2023 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर फिल्म एनिमल ब्लॉकबस्टर रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सक्सेस के इतर मूवी को दर्शकों और सेलिब्रिटीज से खूब आलोचना भी मिली। खून-खराबा, एडल्ट सीन्स और जूता चटाने वाले सीन्स तक, फिल्म में कई ऐसे सीन्स थे, जिन्होंने लोगों को निराश किया।
जावेद अख्तर, सुतापा सिकदर, कंगना रणौत, कोंकणा सेन शर्मा, तापसी पन्नू समेत कई सेलिब्रिटीज ने फिल्म एनिमल की आलोचना की थी। अब इमरान खान (Imran Khan) ने भी ऐसी फिल्म पर भड़ास निकाली है। लोग मान रहे हैं कि इमरान, एनिमल की ओर इशारा कर रहे हैं।
फिल्म में हिंसा दिखाने के तरीके से नाराज एक्टर
इमरान खान पिछले काफी समय से एक्टिंग से दूर हैं। अभिनेता के कमबैक का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक हालिया इंटरव्यू में इमरान ने आज के सिनेमा पर चुप्पी तोड़ी है और एनिमल को लेकर ताना मारते हुए कहा है कि आज लोग प्रॉब्लम्स को गन के साथ सॉल्व कर रहे हैं।
फिल्म कंपैनियन के साथ बातचीत में इमरान ने कहा, "मुझे इस बात का अंदाजा है कि आजकल सिनेमा कहां है। इसमें हिंसा का ग्लैमराइजेशन, फेटिशाइजेशन और सेक्सुलाइजेशन है, जो मुझे अनकम्फर्टेबल करता है। हिंसा को दिखाने का एक तरीका है। ये कोई नैतिकता वाली बात नहीं है।"
खबरें और भी
My first ever crush #ImranKhan returning after 10 yrs just to publicly bash #RanbirKapoor & @ImVangaSandeep 🥹
"Films where heroes shoot 7 people in the head & their heads explode to music, trying to make it "cool," I don't want to play a character who solves problems with a gun" pic.twitter.com/8n3asxPulh
— Bubbles (@bubblesbublu) April 20, 2024
इमरान खान ने आगे कहा, "हिंसा और एक्शन... यह सिनेमा में एक भाषा है लेकिन जब हम इसे कम्युनिकेट करते हैं, जब हम इसे फिल्मों में दिखाते हैं, तो इसे करने का एक तरीका होता है जहां आप इसका वजन महसूस करते हैं।"
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की 'एनिमल' पर भड़के '12वीं फेल' फेम विकास दिव्यकीर्ति, संदीप रेड्डी वांगा को सुनाई खरी- खोटी
रणबीर कपूर के किरदार पर इमरान का तंज?
इमरान खान ने बताया कि जोकर फिल्म में एक शख्स को चाकू से मारने वाले सीन ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। वह कांपने लगे थे। एक्टर का कहना है कि हिंसा ऐसी ही होती हो, जिससे आप कांप जाते हैं। एनिमल को लेकर इशारों-इशारों में इमरान खान ने कहा, "हमने ऐसी फिल्में बनानी शुरू कर दी हैं, जहां हीरो बस अंदर जाएंगे और बूम, बूम करेंगे।"
इमरान खान ने आगे कहा, "सात लोगों के सिर में गोली मार देंगे और फिर गाना बजना शुरू हो जाएगा और वे इसे 'कूल' और 'ग्लैमरस' बना देंगे। इससे मुझे अनकम्फर्टेबल होती है। मैं ऐसा किरदार नहीं निभाना चाहता जो बंदूक से समस्याओं का समाधान करता हो।"