विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं मर जाऊंगी...' Imran Khan से तलाक के वक्त बेहद डरी हुई थीं Avantika, बोलीं - 'कोई और रास्ता नहीं'

Published: Sun, 20 Apr 2025 07:45 PM (IST)

इमरान ने फिल्म जाने तू या जाने ना से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म 2008 में सिनेमाघरों में रिलीज ...और पढ़ें

इमरान खान और एक्स वाइफ अवंतिका (फोटो: इंस्टाग्राम)
इमरान खान और एक्स वाइफ अवंतिका (फोटो: इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. तलाक के बाद तड़पी अवंतिका
  2. आमिर खान के भांजे हैं इमरान
  3. साल 2019 में हुआ था तलाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान (Imran Khan) पिछले 9 सालों से लाइमलाइट से दूर हैं। इमरान इंडस्ट्री छोड़ने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे। इमरान खान ने फिल्म "जाने तू या जाने ना" (2008) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म आमिर खान ने प्रोड्यूस की थी।

साल 2019 में हो गया था तलाक

इमरान ने साल 2011 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवंतिका मलिक से शादी की थी। शादी के तीन साल बाद साल 2014 में कपल ने बेटी का स्वागत किया। हालांकि ये रिश्ता लंबा चल नहीं चल पाया और दोनों का साल 2019 में तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें: 'हम एक-दूसरे का सहारा नहीं...', Imran Khan ने बताया- क्यों एक्स वाइफ अवंतिका मलिक से लिया था तलाक?

अवंतिका नहीं सह पा रही थीं ये दूरी

अब एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अवंतिका ने बताया कि तलाक के समय उनकी क्या स्थिति थी। जेनिस सेक्विएरा को दिए इंटरव्यू में अवंतिका ने कहा कि उन्हें लगा कि अगर उनकी शादी टूट गई तो वह 'मर' जाएंगी।

मुझे यकीन नहीं हो रहा था - अवंतिका

बातचीत के दौरान अवंतिका ने कहा,“यह सिर्फ दो लोगों का अलग होना है, यह दुनिया की सबसे बुरी बात नहीं है। मुझे लगता था कि अगर मेरी शादी टूट गई, तो मैं मर जाऊंगी। मुझे लगता था कि मैं इस आदमी के बिना एक दिन भी ज़िंदा नहीं रह पाऊंगी। अपने डर और खुद पर पूर्ण विश्वास की कमी के कारण, मुझे यकीन था कि मैं मर जाऊंगी। जिस दिन हमने तय किया कि अब यही है, मुझे याद है कि मैं ऐसे रो रही थी जैसे कि मेरे परिवार में किसी की मृत्यु हो गई हो।

मैं कमा नहीं रही थी - अवंतिका

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए, मैं ऐसी थी कि बस यही है। मैं मर चुकी हूं। मेरे पास आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं है, मैं अपना जीवन जी सकती हूं। मैं डरी हुई थी, क्योंकि मैं उस समय कमा भी नहीं रही थी। मुझे पता था कि मैं बहुत अच्छे परिवार से आती हूं और मैं कभी भी सड़क पर नहीं आने वाली थी।”

अवंतिका ने बताया कि पहले उन्होंने और इमरान खान ने अलग रहने का फैसला किया। इसके बाद ही वो तलाक ले पाए। एक्ट्रेस ने कहा कि तलाक बुरी चीज नहीं है उनके पेरेंट्स का भी तलाक हो चुका है। इसलिए ऐसा कुछ नहीं था जिसके लिए वो असहज महसूस कर रही थीं।

यह भी पढ़ें: Imran Khan की कमबैक फिल्म में लीड एक्ट्रेस होंगी Bhumi Pednekar, जल्द शुरू होने वाली है फिल्म की शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।