Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Imran Khan ने जंगल के बीच बनाया आलीशान विला, यूजर ने पूछा- 'पैसे कहां से आये?', एक्टर का जवाब हुआ वायरल

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 07:34 PM (IST)

    बॉलीवुड के हैंडसम हंक Imran Khan भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन लाइमलाइट में बने रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने ड्रीम हाउस की तस्वीरें सो ...और पढ़ें

    इमरान खान ने बनाया सपनों का महल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    इमरान खान ने बनाया सपनों का महल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. इमरान खान ने बनाया नया घर
    2. सालों से विला बना रहे थे इमरान खान
    3. यूजर के सवा पर इमरान खान ने दिया जवाब

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जाने तू... या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले इमरान खान (Imran Khan) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पहली ही फिल्म से वह नेशनल क्रश बन गये थे। भले ही अब वह फिल्मी दुनिया से किनारा कर चुके हैं, लेकिन उनकी फैन-फॉलोइंग कम नहीं हुई है।

    इमरान खान भले ही बॉलीवुड से दूर हो गये हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हाल ही में, अभिनेता ने अपनी लाइफ के उस खूबसूरत फेज को फैंस के साथ साझा किया है, जो लगभग हर किसी का ख्वाब होता है। दरअसल, उन्होंने अपने सपनों का महल बनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किया हैं।

    खूबसूरत है इमरान खान का नया घर

    इमरान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो सीरीज शेयर की है, जो खाली मैदान से घर की नींव रखने और घर बनने तक की झलकियां समेटे हुए है। जंगल के बीच पहाड़ के ऊपर इमरान ने अपना विला बनाया है। इसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर अपनी भावनाओं को जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ सालों से अपना घर बना रहे थे।

    Imran Khan vacation Villa

    इमरान खान ने सालों तक बनाया घर

    इमरान खान ने कैप्शन में लिखा, "तो... पिछले कुछ सालों में मैंने जो काम किया, उनमें से एक घर बनाना था। हालांकि मैंने कुछ फिल्मों में आर्किटेक्ट की भूमिका निभाई है, लेकिन सच कहूं तो मैं इसके लिए किसी भी तरह की ट्रेनिंग या इसमें महारथ होने का दावा नहीं कर सकता लेकिन मुझे चीजों को बनाने और सीखने में मजा आता है। मैंने यह जगह इसलिए चुनी, क्योंकि यह अनोखी थी।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Imran Khan ने रिजेक्ट कर दी थी Alia Bhatt की ये सुपरहिट फिल्म, बाद में मलते रह गये हाथ

    Imran Khan house photo

    वेकेशन विला से दिखता है खूबसूरत नजारा

    इमरान खान ने आगे कहा, "ऊबड़-खाबड़, दो मौसमी धाराओं से घिरा, चट्टान के ठीक सामने और ठीक सामने सनसेट भी होता है। मैं तुरंत समझ गया था कि लैंडस्केप के लिहाज से घर को डिजाइन करना था। इरादा एक लैविश वेकेशन विला बनाने का नहीं था, बल्कि कुछ ऐसा बनाने का था जो लैंडस्केप से प्रेरणा लेता हो। घर का मतलब व्यू देखना नहीं है, यह एक शेल्टर है जहां से व्यू की तारीफ की जा सके।"

    Imran Khan house photo

    व्यू देखने में बिताया एक साल

    'किडनैप' एक्टर ने कहा, "मैंने पहला साल अलग-अलग समय पर साइट पर जाकर सूर्योदय और सूर्यास्त, बारिश के दौरान नदियों का प्रवाह और मौसम के अनुसार बदलते पत्ते देखने में बिताया। इसकी वजह से मुझे स्केचेस को फिर से बनाने का मौका मिला। अपने कॉन्ट्रैक्टर और एक संरचनात्मक इंजीनियर से सलाह लेने के बाद मैंने कंक्रीट स्लैब से घर बनाने का फैसला छोड़ दिया और इसकी बजाय आस-पास के गांवों में घरों के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पारंपरिक तरीकों को फॉलो किया।"

    Imran Khan Villa

    इन चीजों को मिलाकर बनाया घर

    इमरान खान ने बताया कि उन्होंने घर बनाने के लिए नींव के लिए पत्थर की चबूतरे, एक मंजिला ईंट की दीवारें, स्टील की छत की बीम और पहले से तैयार इन्सुलेटेड छत की चादरों का इस्तेमाल किया। एक्टर ने कहा, "इसमें कुछ समय लगा और किनारों के आसपास यह थोड़ा असमान है लेकिन यह प्रोसेस सुकून देने वाला था। इसकी कीमत मुझे पहले से बने विला में से किसी एक के लिए चुकाने से कम पड़ी, जिसका एड मैं हर ओर देखता हूं। मुझे हैरानी है कि मार्कअप कहां जाता है?"

    Imran Khan Villa

    पैसे के सवाल पर इमरान खान का करारा जवाब

    इमरान खान के आलीशान विला को देखकर एक यूजर ने उनसे पूछा कि आखिर उन्हें पैसा कहां से मिला। एक्टर ने यूजर का जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी। अभिनेता ने जवाब में लिखा, "2000 के दशक में मैंने कुछ फिल्में की थीं।"

    Imran Khan House

    यह भी पढ़ें- Imran Khan ने किया खुलासा, बताया- क्यों किसी अवॉर्ड इवेंट का हिस्सा नहीं बनते मामा Aamir Khan?