Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Imran Khan के कमबैक पर संकट के बादल, शूटिंग पूरी होने के बाद अटक गई ओटीटी फिल्म?

    Updated: Thu, 05 Feb 2026 05:18 PM (IST)

    लंबे समय से फुल लीड रोल में अभिनेता इमरान खान सिनेमा में वापसी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि उनकी कमबैक ओटीटी फिल्म की रिलीज पर सं ...और पढ़ें

    अभिनेता इमरान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    अभिनेता इमरान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी फिल्म से कमबैक करेंगे इमरान खान

    2. अपकमिंग फिल्म की रिलीज पर बना सस्पेंस

    3. इस एक्ट्रेस के साथ इमरान ने की शूटिंग

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और फिल्म कलाकार इमरान खान पिछले 10 सालों से कमबैक की राह देख रहे हैं। हाल ही में वह वीर दास की लेटेस्ट फिल्म हैप्पी पटेल में कैमियो रोल प्ले करते हुए नजर आए, लेकिन अभी भी लीड रोल के तौर पर इमरान वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 

    अब जो खबर सामने आ रही है, उससे ये साफ लग रहा है कि उनका ये इंतजार अभी और लंबा होने वाला है। क्योंकि इमरान खान की अपकमिंग ओटीटी फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं। 

    अटक गई इमरान खान की कमबैक मूवी

    बीते साल इमरान खान की कमबैक फिल्म का एलान किया गया था। मूवी का कथित टाइटल अधूर हम अधूरे तुम बताया गया, जिसमें वह अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान की ये कमबैक फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी।

    यह भी पढ़ें- 'सच्चे प्यार से मिली ताकत,' इमरान खान का खुलासा, गर्लफ्रेंड लेखा ने डिप्रेशन में कैसे निभाया साथ?

    imrankhan

    लेकिन हाल ही में नेटफ्लिक्स की तरफ से 29 अपकमिंग फिल्म, शोज और वेब सीरीज का एलान किया गया, जिसमें से इमरान खान की ये मूवी पूरी तरह से गायब रही। इसके बाद ये कयास तेज हो गए हैं कि शायद इमरान की आने वाली फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं की जाएगी।

    खबरें और भी

    वैराइटी की रिपोर्ट में ये जानकारी दी गई है, फिल्म की देरी के लिए नेटफ्लिक्स के अंदरूनी बदलाव भी जिम्मेदार हो सकते हैं। फिल्म के करीबी सूत्र ने बताया है- 

    imran khan

    बीते साल जुलाई के महीने में हमनें फिल्मी की शूटिंग को पूरा कर लिया था। इसके बाद अक्टूबर में इसके लिए अपना कट दे दिया था। दुर्भाग्य की बात ये है कि जिस एग्जीक्यूटिव ने मूल रूप से हमारे प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी थी, उसे अब हटा दिया गया है। इसलिए हमारी फिल्म अटकी हुई है। 

    नेटफ्लिक्स ने नहीं दिया कोई अपडेट

    हालांकि, नेटफ्लिक्स की तरफ से अभी इस मामले को लेकर किसी भी तरह का कोई लेटेस्ट अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसे में अभी इमरान खान की इस मूवी की रिलीज को लेकर ज्यादा कुछ लिखना जल्दबाजी होगा। 

    यह भी पढ़ें- OTT पर रिलीज होगी इमरान खान की कमबैक फिल्म, संग नजर आएगी ये हसीना