विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ख़ान ने महज 45 Minute में पहला मराठी गाना किया रिकॉर्ड

By Rahul soniEdited By:
Updated: Tue, 16 May 2017 10:18 PM (IST)

सलमान ख़ान ने पहला मराठी सॉन्ग गाया। उन्होंने बहुत कम समय में इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग को पूरा किया।

सलमान ख़ान ने महज 45 Minute में पहला मराठी गाना किया रिकॉर्ड
सलमान ख़ान ने महज 45 Minute में पहला मराठी गाना किया रिकॉर्ड

मुंबई। सलमान ख़ान कई फिल्मों में गाने गा चुके हैं। इस बार सलमान ने कुछ अनोखा किया है। बॉलीवुड के सुल्तान ने डायरेक्टर महेश मांजरेकर की अपकमिंग मराठी फिल्म 'फ्रेंडशिप अनलिमिटेड' (FU) के लिए सॉन्ग रिकॉर्ड किया है वो भी महज 45 मिनट में।

बॉलीवुड के सुल्तान सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि सिंगिंग में भी सुलतान हैं। सलमान ख़ान ने हालही में पहसी बार मराठी फिल्म के लिए सॉन्ग रिकॉर्ड किया। खास बात यह है कि, यह सॉन्ग उन्होंने महज 45 मिनट में रिकॉर्ड किया। दरअसल, डायरेक्टर महेश मांजरेकर की फिल्म 'फ्रेंडशिप अनलिमिटेड' के एक मराठी सॉन्ग को सलमान ने आवाज दी है। सलमान के इस सिंगिंग टेलेंट को देखकर कंपोजर सिंगर विशाल मिश्रा भी देखते रह गए। विशाल कहते हैं कि, जब सलमान ने सॉन्ग 'गाची' को 45 मिनट में रिकॉर्ड किया तो मैं चौंक गया। विशाल ने बताया कि, 'गाची' 1956 में आई ओल्ड क्लासिक फिल्म ''चोरी चोरी'' के सॉन्ग 'पंछी बनू उड़ती फिरू' का रीक्रीएटेड वर्जन है जो सलमान का अॉल टाइम फेवरेट ट्रेक भी है।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर का नया कारनामा, तस्वीरें देखिये...समझ जाएंगे

आपको बता दें कि, सलमान ने यह सॉन्ग को कई बार सुना है। इस कारण उन्होंने जल्दी इस सॉन्ग के लिरिक्स को पिक किया।