Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day: सलमान खान से लेकर शाह रुख तक, इन सेलेब्स ने फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 05:44 PM (IST)

    Celebs Independence Day Wishes देश भर में आज आजादी के 77 सालों का जश्न बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मामले में भला बॉलीवुड कैसे पीछे रह सक ...और पढ़ें

    सेलेब्स ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न (Photo Credit- Instagram)
    सेलेब्स ने ऐसे मनाया आजादी का जश्न (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. इन सेलेब्स ने फैंस को विश किया इंडिपेंडेंस डे
    2. सलमान खान ने आाजादी के इस अवसर पर शेयर की ये पोस्ट
    3. फिल्मी सितारों ने ऐसे मनाया स्वतंत्रता दिवस

     नई दिल्ली जेएनएन: 15 अगस्त यानी आज भारत की आजादी का जश्न पूरे देश में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देशवासियों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के फिल्मी सितारे भी स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच हम आपको इस लेख में सलमान खान से लेकर कियारा आडवाणी तक, बॉलीवुड के उन कालाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फैंस को इंडिपेंडेंस डे की विशेस दी हैं।

    सलमान खान सहित इन सेलेब्स ने फैंस को विश किया स्वतंत्रता दिवस

    स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 'टाइगर 3' स्टार सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। भाईजान के इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि सलमान हाथ में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा है कि- ''सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।''

    सलमान के अलावा 'किसी का भाई किसी की जान' एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने भी इंस्टाग्राम पर हाथ में लहराते हुए तिरंगे के वीडियो के साथ फैंस को आजादी का ये खास दिन विश किया है। इतना ही नहीं जवान एक्टर शाह रुख खान ने भी अपनी फैमिली के साथ तिरंगा फहराकर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर शाह रुख ने एक स्पेशल वीडियो भी शेयर किया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    View this post on Instagram

    A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

    View this post on Instagram

    A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    दूसरी ओर 'भूल भुलैया 2' कलाकार कार्तिक आर्यन ने भी अपने पालतू पप्पी के साथ क्यूट वीडियो शेयर कर इंडिपेंडेंस डे की बधाईयां दी हैं। वहीं 'सत्य प्रेम की कथा' एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी बाघा बॉर्डर पर देश के वीर जवानों के साथ आजादी का जश्न मनाते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। इतना ही नहीं कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सिनेप्रेमियों को हैप्पी 'इंडिपेंडेंस डे' कहा है।

    स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में धूम मचा रही हैं ये फिल्में

    इस साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिनेमाघरों में सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। दोनों ही मूवी एक साथ 11 अगस्त को रिलीज होने के साथ ही फैंस के दिलों और दिमाग पर छा गई हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

    अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़-तोड़ कमाई कर रही हैं। एक तरफ सनी की गदर 2 ने 4 दिनों में रिकॉर्डतोड़ 173 करोड़ का बिजनेस कर लिया है तो दूसरी ओर अक्षय की ओएमजी 2 ने भी 55.17 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है।