मां-टीचर की पहली पसंद, 64 साल पुराना वो गीत जो याद दिला देता है बचपन;15 अगस्त पर हर बच्चे ने गाया होगा ये कल्ट गाना
64 साल पहले एक ऐसा देशभक्ति गाना आया था, जो हर माता-पिता और स्कूल में टीचर्स ने बचपन में बच्चों को जरूर सिखाया होगा।

बचपन की यादों में ले जाता है ये देशभक्ति गीत/ फोटो- Instagram
HighLights
मां-पिता से लेकर टीचर्स तक ने बच्चों को सिखाया ये देशभक्ति गीत
64 साल पुराना गीत स्कूलों में बन चुका है 15 अगस्त की शान
80-90 के दौर के बच्चों को पुरानी यादों में ले जाता है गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस जैसे ही करीब आता है, तो 80 और 90 के दशक के बच्चे अपने बचपन की यादों में पूरी तरह से खो जाते हैं। कैसे झंडा फहराने के बाद जलेबी मिलती थी, वह सबके सामने परफॉर्म करने के लिए एक हफ्ते पहले से ही घर और स्कूलों में तैयारियां करना और गाने गाना, सबकुछ उन्हीं दिनों में ले जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड के फिल्मों के गाने बच्चों के अंदर एक अलग ही जोश पैदा कर देते थे। आज हम आपको 64 साल पुराने एक ऐसे ही कल्ट क्लासिक गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर में मां-बाप और स्कूल में टीचर्स ने जरूर बच्चों को 15 अगस्त के मौके पर सिखाया है और आपने उसे अपने बचपन में खूब गाया है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बचपन की यादों में ले जाता है गाना
बचपन में माता-पिता और टीचर्स द्वारा सिखाए गए जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह कोई कविता नहीं, बल्कि 64 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ इंडिया' का एक मशहूर गीत है। इस गाने के लिरिक्स हैं, 'नन्हा-मुन्ना राही हूं, देश का सिपाही हूं, बोलो मेरे संग जय हिन्द-जय हिन्द'। आज 64 साल बाद भी इस गाने पर कई बच्चे परफॉर्म करते हैं।
'नन्हा मुन्ना राही हूं' गाने को दिग्गज सिंगर शांति मथुर ने गाया था और इसके लिरिक्स शकील बदायुनी ने लिखे थे। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर नौशाद थे। महबूब खान के निर्देशन में बनी 'सन ऑफ इंडिया' का ये गाना आज इंडियन सिनेमा के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक हैं।

सन ऑफ इंडिया में नजर आए थे ये सितारे
फिल्म सन ऑफ इंडिया की बात करें तो यह मूवी साल 1962 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी और डायरेक्शन दोनों की कमान महबूब खान ने संभाली थी। फिल्म में साजिद खान, कमलजीत, सिमी ग्रेवाल, जयंत और कुमकुम मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह महबूब खान की मदर इंडिया के बाद दूसरी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जाती है। हालांकि, उस समय जब यह मूवी रिलीज हुई थी, तो फ्लॉप हो गई थी।
Video Credit- Retro Music
सिर्फ नन्हा मुन्ना राही ही नहीं, बल्कि इस फिल्म के कई गाने रिलीज के दौरान काफी पॉपुलर हुए थे, जिनमें लता मंगेशकर का 'आज छेड़ो मोहब्बत की', चल दिए पीके गम', मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर का 'दिल तोड़ने वाले' काफी लोकप्रिय हुआ था।

