Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day 2023: देशभक्ति के इन गीतों के साथ मनायें आजादी का जश्न, सुनकर आप भी कहेंगे 'वंदे मातरम'

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 10:13 AM (IST)

    Independence Day Special 2023 हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के खास पर्व की तैयारी बड़े ही जोरों-शोरों से हो रही हैं। आजादी के इस जश्न का आनं ...और पढ़ें

    देश प्रेम को जगा देंगे ये बॉलीवुड गाने (Photo Credit- Twitter)
    देश प्रेम को जगा देंगे ये बॉलीवुड गाने (Photo Credit- Twitter)

    HighLights

    1. देशभक्ति सॉन्ग आजादी के जश्न को करते हैं दोगुना
    2. इन बॉलीवुड फिल्मों के देशभक्ति सॉन्ग हैं शानदार
    3. स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन में ये गाने मचाते हैं धमाल

    नई दिल्ली जेएनएन। Independence Day Special 2023: स्वतंत्रता दिवस का जश्न मंगलवार को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मना जा रहा है। इस माहौल में चार चांद लगाते हैं देशभक्ति गाने, जिन्हें सुनकर दिल देशभक्ति के जज्बे से भर जाता है।

    इस लेख में आपके लिए बॉलीवुड फिल्मों के उन सुपरहिट देशभक्ति गानों की लिस्ट शामिल है, जिन्हें सुनकर आपके अंदर देश-प्रेम की भावना जाग जाएगी और आप भी गर्व से कहेंगे मेरा भारत महान है।

    आई लव माई इंडिया (परदेस)

    कहते हैं ना ‘ओल्ड इज गोल्ड’, यह गाना इसका एक अच्छा उदाहरण है। स्वतंत्रता दिवस में स्कूल प्रोग्राम इस गाने के बिना अधूरे होते थे। भारत और यहां की संस्कृति का बहुत ही खूबसूरत विवरण इस गाने में दिखाया और बताया गया है। इसलिए यह गाना तो आपके प्ले लिस्ट में होना ही चाहिए।

    तेरी मिट्टी (केसरी)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार की शानदार फिल्म केसरी का गाना ‘तेरी मिट्टी’ किसी को भी भावुक करने के लिए काफी है। मनोज मुंतशिर द्वारा लिखा गया और फेमस सिंगर बी प्राक् इस गाने को अपनी दमदार आवाज दी है। गया यह गाना, हमें हमारी मिट्टी, हमारे देश के महत्व का एहसास दिलाता है। इस मिट्टी के लिए कितने लोगों ने हंसते-हंसते कुर्बानी दे दी, वो इसके बोल में साफ झलकता है। इस गाने को जितनी बार सुना जाए उतन कम है।

    ऐ वतन-वतन (राजी)

    सुनिधि चौहान द्वारा ‘राजी’ फिल्म का गाया गया गाना ‘ऐ वतन-वतन’ कानों में शहद की तरह है। इसके बोल हमें यह बताते हैं कि हम चाहे कहीं भी चले जाएं, लेकिन हमारा देश हमारे अंदर है और हम इससे कभी अलग नहीं हो सकते हैं। यह एक खूबसूरत गाना है, जिसे बार-बार सुनने का मन करता है। सही मायनों में कहा जाए तो राजी का ये गाना रगो में देशभक्ति का जुनून भरता है।

    खबरें और भी

    CREDIT- ZEE MUSIC

    छल्ला (उरी)

    अपने देश के लिए लड़ने का जोश कभी कम ना पड़े, एक्टर विक्की कौशल की फिल्म उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक का 'छल्ला' गाना उस जोश को और बढ़ाता है। ‘उर्री’ फिल्म का यह गाना लोगों के अंदर एक अलग ही तूफान लाता है। इसके बोल और इस गाने के विजुअल्स काफी बेहतरीन है।

    जय हो (स्लमडॉग मिलेनियर)

    ए आर रहमान अपने बेहतरीन गानों के लिए जानें जाते हैं। इन्हीं गानों में शामिल है ‘जय हो’, ऑस्कर विनिंग यह गाना न सिर्फ आपको थिरकने पर मजबूर करता है, बल्कि एक अच्छा देशभक्ति गीत में भी अपना नाम दर्ज कराता है। स्कूल और कॉलेजों में कई बार इस गाने पर ग्रूप डान्स भी देखने को मिलते हैं।

    ये जो देश है तेरा (स्वदेस)

    ए आर रहमान का एक और मास्टर पीस, ‘स्वदेस’ फिल्म का यह गाना, जिसे जावेद अख्तर ने लिखा था, एक कभी न भूलने वाला गाना है। यह सिर्फ गाना नहीं, बल्कि एक जादू है जो आपको अपने देश के प्रति और ज्यादा खिंचता है। इसलिए कोई भी ‘इंडेपेंडेन्स डे’ इस गाने के बिना अधूरा है।

    रंग दे बसंती (रंग दे बसंती)

    मौज-मस्ती के साथ हमारे देश की खूबसूरती को दिखाने वाला यह गाना हम सभी के अंदर एक जोश भर देता है। ए आर रहमान के गाने हमें कभी निराश नहीं करते हैं और यह उसी का सबूत है। खुशी, भाईचारा और देश की संस्कृति को बेहतरीन तरीके से इस गाने में दिखाया गया है। इस गाने को जितनी बार देखा और सुना जाए कम है।

    ऐसा देश है मेरा (वीर-जारा)

    एक हिंदुस्तानी लड़का-एक पाकिस्तानी लड़की को इस बेहतरीन गानें के जरिए अपने देश की खूबसूरती को बखूबी दिखाता है। किसी को अगर अपने खूबसूरत भारत देश का वर्णन बताना है तो ‘वीर-जारा’ का यह गाना बिल्कुल सटीक है। लता-मंगेशकर और उदित नारायण की आवाज इस गाने को और खूबसूरत बनाते हैं।

    भारत हमको जान से प्यारा (रोजा)

    ‘रोजा’ का गाना ‘भारत हमको जान से प्यारा है’, इस बात को साबित करता है कि हमारे लिए हमारा देश क्या अहमियत रखता है। देश के लिए हमारी जो भावना है, उसे हरिहरण की आवाज ने बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। वहीं, ए आर रहमान का संगीत मन सुकून देता है।

    कंधों से मिलते हैं कंधे (लक्ष्य)

    ‘लक्ष्य’ फिल्म का यह गाना, हमें हमारे देश की एकता को साझाता है। यह बताता है कि अगर हम एकजुट हो जाएं तो कोई ताकत हमारे सामने खड़ी नहीं हो सकती है। मन में जोश पैदा करने वाला यह गाना आपके देशभक्ति गीत के लिस्ट में तो जरूर होना चाहिए।

    इन सबके अलावा, ‘ए मेरे वतन के लोगों’, ‘वन्दे मातरम’, ‘संदेशे आते हैं’, ‘मेरे देश की धरती’, ‘ये देश है वीर-जवानों का’ जैसे कई और गीत हैं, जो आपके स्वतंत्रता दिवस के गानों के लिस्ट में होने चाहिए।