Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    41 साल पहले आई थी भारत की पहली 3D फिल्म, रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी ने बदल दिया था सिनेमा का अंदाज

    Updated: Tue, 25 Mar 2025 04:25 PM (IST)

    Indias First 3D Movie क्या आपको भारत की पहली 3डी फिल्म के बारे में पता है? एक ऐसी फिल्म जिसमें कोई बड़ा स्टार नहीं था फिर भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ...और पढ़ें

    भारत की पहली 3डी फिल्म ने की थी खूब कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    भारत की पहली 3डी फिल्म ने की थी खूब कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 41 साल पहले बनी थी पहली 3डी मूवी
    2. पहली 3डी फिल्म में नहीं था कोई बड़ा स्टार
    3. बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समय के साथ सिनेमा में बहुत बदलाव आया है। नई टैक्नोलॉजी के साथ फिल्मों को प्रेजेंट करने और कहानी बताने का तरीका बदला है। आज फिल्मों की कहानी के साथ-साथ फिल्म के एफेक्ट पर मेकर्स खूब पैसा खर्च कर रहे हैं। 3डी फिल्मों के मामले में भी आज बॉलीवुड पीछे नहीं है।

    रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र और अजय देवगन स्टारर तान्हाजी जैसी कई फिल्मों को 3डी फॉर्मेट में बनाया गया है। मगर क्या आपको पता है कि भारत की पहली 3डी फिल्म कौन सी थी? चलिए आज हम आपको पहली भारतीय 3डी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसने सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी है।

    41 साल पहले बनी थी 3डी मूवी

    भारत की पहली 3डी फिल्म 1984 में रिलीज हुई मलयालम भाषा की फिल्म माय डियर कुट्टीचथन (My Dear Kuttichathan) थी। इसका निर्देशन जिजो पुन्नूस और निर्माण उनके ही पिता नवोदय अपचन ने किया था। फिल्म की कहानी एक अदृश्य भूत के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक दुष्ट जादूगर अपना गुलाम बना लेता है। तीन बच्चे उस भूत को जादूगर से छुड़ाकर उससे दोस्ती कर लेते हैं।

    My Dear Kuttichathan

    My Dear Kuttichathan Movie - IMDb

    फिल्म में एमपी रामनाथ ने कुट्टीकथन को अपनी आवाज दी थी। जादूगर की भूमिका के श्रीधरन नायर ने निभाई थी। फिल्म में सोनिया, मास्टर सुरेश और मास्टर अरविंद औ दलीप ताहिल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। विकिपीडिया के मुताबिक, इस फिल्म ने उस वक्त 2.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म का निर्देशन नहीं करना चाहते थे Nitesh Tiwari, मजे-मजे में लिख दी थी कहानी

    14 साल बाद हिंदी में हुई थी डब

    माय डियर कुट्टीचथन की सफलता के बाद इसे 14 साल बाद हिंदी में छोटा चेतन (Chhota Chetan) नाम से भी डब किया गया था। इस फिल्म का भी निर्देशन जिजो पुन्नूस ने ही किया था। इसे भी खूब पसंद किया गया और घरेल बॉक्स ऑफिस पर इसने बहुत अच्छी कमाई की थी। कहा जाता है कि इसने 1998 में 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 

    chhota chetan

    Photo Credit - IMDb

    इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, दलीप ताहिल, सतीश कौशिक, शक्ति कपूर, हरीश कुमार और रवि बस्वानी जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। मिस हवा हवाई बनकर छा गई थीं। कहा जाता है कि हिंदी सिनेमा को छोटा चेतन के लेवल की कोई दूसरी 3डी फिल्म बनाने में काफी समय लग गया था। आज भी यह सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

    यह भी पढ़ें- जाट-Sikandar नहीं, इस फिल्म का क्रेज है जबरदस्त, रिलीज वाले दिन कॉलेज की छुट्टी; फ्री में छात्र देखेंगे मूवी