Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंडस्ट्री का सबसे हिट स्टारकिड.. कम उम्र में दी 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में, दुनियाभर में भी बनाई अलग पहचान

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 18 Dec 2024 05:22 PM (GMT+05:30)

    सिनेमा में नेपोटिज्म का एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। कई लोग इसके सपोर्ट में दिखते हैं तो वहीं कुछ खिलाफ खड़े होते हैं। कई बार हमने ऐसे भी उदाहरण देखते ह ...और पढ़ें

    भारत का सबसे हिट स्टारकिड Photo Credit- X
    भारत का सबसे हिट स्टारकिड Photo Credit- X

    HighLights

    1. भारत का सबसे हिट स्टारकिड
    2. 25 साल की उम्र में दे दी थी दो ब्लॉकबस्टर फिल्में
    3. एक्टिंग से लेकर निर्देशन में किया शानदार काम

    एंटरटेनमेंट  डेस्क, नई दिल्ली। India Most Successful Starkid: आज के समय में स्टारकिड शब्द का इस्तेमाल अलग सेंस में होने लगा है। आए दिन सोशल मीडिया पर लोग स्टारकिड को उनकी एक्टिंग और कई बार पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजों के लिए भी ट्रोल करते हैं। मगर हिंदी सिनेमा में एक ऐसा भी अभिनेता रहा जिसने नेपोकिड होने के साथ फिल्म इंडस्ट्री में नए कीर्तिमान स्थापित किए।

    इस सुपरस्टार ने 25 साल की उम्र में ही 2 बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो आज के समय में बनाना आसान नहीं है खासकर मॉर्डन स्टार किड्स के लिए। आपके मन में रणबीर कपूर या अल्लू अर्जुन जैसे कलाकारों के नाम आ रहे होंगे लेकिन हम इनमें से किसी की बात नहीं कर रहे हैं।

    कौन है सबसे हिट स्टारकिड?

    ये सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि राज कपूर हैं। उन्होंने 1935 की फिल्म इंकलाब में एक छोटे से रोल के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी तब से सुपरस्टार ने 60 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की।

    Photo Credit- IMDb

    अपनी एक्टिंग और फिल्मों से उन्होंने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा था। इसलिए आज भी उनके सिनेमा का जश्न मनाया जाता है।

    ये भी पढ़ें- Video: दिल जीतने में नहीं Rekha का मुकाबला, Raj Kapoor की तस्वीर देख किया ऐसा काम, फूले नहीं समाए लोग

    शोमैन के टैग से हैं आज भी मशहूर

    राज कपूर का एक्टिंग करियर चार दशक से ज्यादा समय तक चला जिसमें उन्होंने 5 ब्लॉकबस्टर, 1 सुपरहिट और 11 हिट फिल्में की थीं। हालांकि साल 1949 में जब वो महज 25 साल के थे , दिवंगत अभिनेता ने 2 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं- अंदाज और बरसात। इन फिल्मों ने तीन महीने के अंदर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दो साल बाद उन्होंने आवारा के साथ एक और ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म दे डाली।

    खबरें और भी

    राज कपूर की दो फिल्में तो कान फिल्म फेस्टिवल तक भी गईं थीं। ये फिल्में थीं आवारा और बूट पॉलिश। भले ही वो जीत नहीं पाईं लेकिन एक्टर को दुनियाभर में खूब सराहना मिली थी। टाइम मैगजीन ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा था, 'विश्व सिनेमा में अब तक की टॉप 10 ग्रेट परफॉर्मेंस।'

    हाल ही में मनाई गई थी 100वीं जयंती

    राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर, 1924 को हुआ था और 14 दिसंबर को उनके परिवार ने उनकी 100वीं जयंती सेलिब्रेट की थी। राज कपूर चेतन आनंद और सत्यजीत रे के साथ उन भारतीय फिल्म निर्माताओं में शामिल थे, जिन्हें सिनेमा की दुनिया में अपने योगदान के लिए याद किया जाता है। जयंती के मौके पर 40 शहरों के 135 सिनेमाघरों में उनकी बेहतरीन फिल्मों को एक बार फिर दिखाया गया था।  

    ये भी पढ़ें- मजबूरी में Raj Kapoor संग काम करने को राजी हुए थे 'आवारा हूं' बनाने वाले शैलेंद्र, 500 रुपये में लिखे दो गाने