विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कोई छेड़े तो...' सरहद पर पाकिस्तान से लड़ रहे भारतीय सेना को बॉलीवुड का सलाम, Operation Sindoor का दे रहे साथ

Published: Fri, 09 May 2025 10:30 AM (IST)

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से आतंकवादियों को जवाब दिया और पाकिस्तान में मौजूद ...और पढ़ें

भारत-पाकिस्तान जंग के बीच बोले बॉलीवुड सेलेब्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
भारत-पाकिस्तान जंग के बीच बोले बॉलीवुड सेलेब्स। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
  2. 7 मई को भारत ने चलाया था ऑपरेशन सिंदूर मिशन
  3. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा है टेंशन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 मई की रात को भारत ने पहलगाम अटैक का बदला लेते हुए पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया जिसे ऑपरेशन सिंदूर (Operaion Sindoor) कहा गया। इस मिशन के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार भारत पर हमला करने की कोशिश में लगा हुआ है।

भारतीय सेना पाकिस्तान की हरकतों को करारा जवाब दे रहा है और पूरा देश आर्मी के साथ खड़ा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी खुलकर सरहद पर देश की रक्षा करने वालों का साथ दे रहे हैं। रणवीर सिंह से लेकर सोनाक्षी सिन्हा और दिशा पाटनी तक सेलिब्रिटीज शांति की कामना करने के साथ-साथ भारतीय सेना के गौरव को सलाम कर रहे हैं।

रणवीर सिंह ने किया पोस्ट

रणवीर सिंह ने भारत-पाकिस्तान जंग के बीच ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना के साहस की तारीफ की है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "राहत चलते को हम छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़े तो फिर हम उसे छोड़ते नहीं। हमारे सैन्य बलों और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को सलाम।"

यह भी पढ़ें- Jammu में हैं Samay Raina के पिता, इमोशनल होकर स्टैंड-अप कॉमेडियन ने कहा- 'मेरे डैड ने आखिरी बार मुझे कॉल...'

सोनाक्षी सिन्हा ने की शांति की कामना

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 9 मई को देश में शांति को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर किए गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "हमारे सैन्य बलों के लिए प्रार्थना, भारत के लिए प्रार्थना, इस वक्त हर परेशान भारतीय के लिए प्रार्थना, मासूमों के लिए प्रार्थना, इस युद्ध के समय में शांति के लिए प्रार्थना। जय हिंद।"

दिशा पाटनी ने दो देशों के टेंशन पर किया रिएक्ट

दिशा पाटनी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "सुरक्षित रहें। अगले कुछ घंटे अनप्रिडिक्टेबल हैं। भगवान मासूमों की रक्षा करें।"

मौनी रॉय हो रही हैं परेशान

मौनी रॉय ने एक पोस्ट में कहा, "बहुत चिंतित हूं। हम युद्ध नहीं चाहते हैं लेकिन हम आतंकवाद तक नहीं गिरना चाहते हैं। हमारे सैनिकों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हमारी मातृभूमि से बड़ा कुछ भी और कोई भी नहीं! जय हिंद।"

इसके अलावा हिना खान, अर्जुन कपूर समेत कई सेलिब्रिटीज भारतीय सेना के साथ मजबूती के साथ खड़ी हुई है। 

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor पर बॉलीवुड में जंग, टाइटल रजिस्टर करने के लिए 15 फिल्म स्टूडियो में मची होड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।