Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar को ऋचा चड्ढा पर दिए बयान के लिए ट्रोल करने वालों को अमित मिश्रा ने लगाई लताड़, कहीं ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 26 Nov 2022 06:26 PM (IST)

    Amit Mishra supports Akshay Kumar ऋचा चड्ढा के विवादित बयान पर अक्षय कुमार ने प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया था। अब अमित मिश्रा ने ...और पढ़ें

    Amit Mishra supports Akshay Kumar: अमित मिश्रा क्रिकेटर है।
    Amit Mishra supports Akshay Kumar: अमित मिश्रा क्रिकेटर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Amit Mishra supports Akshay Kumar: ऋचा चड्डा ने हाल ही में भारतीय सेना को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। इस पर अक्षय कुमार ने कड़ा एतराज जताते हुए उन्हें जमकर लताड़ लगाई थी। इसे लेकर अक्षय कुमार को ट्रोल किया गया था। अब अक्षय कुमार के बचाव में भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा आगे आए हैं। 

    अमित मिश्रा ने ट्विटर पर गुरुवार को लिखा, 'हमारी प्राथमिकताओं को क्या हो गया है'

    अमित मिश्रा ने ट्विटर पर गुरुवार को लिखा, 'हमारी प्राथमिकताओं को क्या हो गया है। एक एक्ट्रेस को गलवान के शहीदों का मजाक उड़ाने के लिए माफी मांगने की बजाय हम अक्षय कुमार और अन्य जो कि भारतीय सेना के साथ खड़े हैं, उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।' इसके पहले अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था, 'मुझे यह देखकर दुख हुआ। सेना के जवानों के प्रति हम अनग्रेसफुल नहीं हो सकते। वह है तो आज हम हैं।'

    यह भी पढ़ें: Ira Khan Mom In Law: आमिर खान की बेटी ने नूपुर शिखरे के साथ सगाई के दौरान की नई तस्वीरें की शेयर, हुईं वायरल

    अक्षय कुमार के ट्वीट पर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी थी

    अक्षय कुमार के इस ट्वीट पर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था, 'यह आपसे उम्मीद नहीं थी अक्षय कुमार। इतना ही नहीं, ऋचा चड्ढा हमारे देश के लिए आपसे ज्यादा रिलेवेंट है।' इस पर अशोक पंडित ने प्रकाश राज को अर्बन नक्सल करार दिया है। वहीं बुधवार को ऋचा चड्ढा ने नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के वक्तव्य पर प्रतिक्रिया दी थी। उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर वापस लेने के लिए तैयार है और वह सरकार के आदेश का प्रतीक्षा कर रही हैं। इस पर ऋचा चड्ढा ने कटाक्ष करते हुए कहा था, 'गलवान से हाय।'

    यह भी पढ़ें: Vikram Gokhale Death News: विक्रम गोखले की अमिताभ बच्चन ने संघर्ष के दिनों में की थी मदद

    स्वरा भास्कर भी ऋचा चड्ढा का समर्थन करते नजर आई

    गौरतलब है कि भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर वापस लेने के बाद कह चुके हैं। इस बीच ऋचा चड्डा ने अपने बयान पर माफी मांगी है। वहीं उन्होंने ट्वीट डिलीट भी कर दिया है लेकिन उन्हें इसे लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। स्वरा भास्कर भी ऋचा चड्ढा का समर्थन करते नजर आई। उन्हें भी जमकर लताड़ लगाई गई है।

    खबरें और भी