Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Police Force दिवाली 2023 पर होगी रिलीज, रोहित शेट्टी के निर्देशन में सिद्धार्थ मल्होत्रा का अहम रोल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 11 May 2023 08:23 PM (IST)

    Indian Police Force Release Date इंडियन पुलिस फोर्स जल्द रिलीज होनेवाली है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की अहम भू ...और पढ़ें

    Indian Police Force Release Date, Indian Police Force news
    Indian Police Force Release Date, Indian Police Force news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Indian Police Force Release Date: रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स दिवाली 2023 पर रिलीज होगी।यह डिजिटल पर स्ट्रीम होने वाली है। इसके साथ रोहित शेट्टी का डिजिटल डेब्यू भी होगा। पिछले 1 वर्षों से भारत के कई राज्यों में इसे शूट किया गया है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी की अहम भूमिका है। वहीं, इसमें विवेक ओबरॉय भी नजर आएंगे। 

    वेब सीरीज भारतीय पुलिस बल पर आधारित है

    वेब सीरीज भारतीय पुलिस बल पर आधारित है। यह इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज में से एक है। इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है और शूटिंग पूरी हो गई है। अब इस बात की जानकारी मिली है कि यह दिवाली 2023 में अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में बताते हुए कहा, "दिवाली के अवसर पर रोहित शेट्टी ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। वह इस बार भी ऐसा ही करने वाले हैं। वह इंडियन पुलिस फोर्स के माध्यम से दर्शकों के पास आएंगे।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

    इंडियन पुलिस फोर्स शो का कंटेट क्लीन होगा

    सूत्रों ने यह भी बताया कि शो का कंटेट क्लीन होगा, जिसे दर्शक परिवार के साथ देख सकेंगे। रोहित शेट्टी एक ब्रांड नाम है। वह अपने डिजिटल डेब्यू में भी उसे बनाए रखेंगे।" सूत्रों ने यह भी कहा कि दिवाली के अवसर पर लोगों को पारिवारिक कंटेंट देखना पसंद आता है। इसलिए यह भी दर्शकों को पसंद आएगी। इस बारे में आगे बताते हुए सूत्रों ने कहा, "अब फिलहाल एडिटिंग का काम चल रहा है। टीम को लगता है कि यह कंटेंट दर्शकों पर छाप छोड़ने में सफल होगा। यह दिल्ली के क्राइम पर आधारित है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की अहम भूमिका है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

    रोहित शेट्टी कुछ समय से इंडियन पुलिस यूनिवर्स पर काम कर रहे हैं

    रोहित शेट्टी पिछले कुछ समय से इंडियन पुलिस यूनिवर्स पर काम कर रहे हैं। इसमें सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी शामिल है। इससे पहले रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ सिंघम अगेन में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। यह सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी। अजय देवगन फिल्म में बाजीराव सिंघम की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया है।

    खबरें और भी