Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Zakir Hussain: पद्म विभूषण तबला वादक जाकिर हुसैन की हालत गंभीर, रिश्तेदार बोले- उनके लिए दुआ करें

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 11:57 PM (IST)

    Zakir Hussain भारतीय संगीत के सरताज पद्म विभूषण तबला वादक जाकिर हुसैन को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। जाकिर हुसैन की तबीयत नाजुक है। उनके भांजे अमीर ...और पढ़ें

    फेमस तबला वादक जाकिर हुसैन (फोटो क्रेडिट- X)
    फेमस तबला वादक जाकिर हुसैन (फोटो क्रेडिट- X)

    HighLights

    1. तबला वादक जाकिर हुसैन की हालत नाजुक
    2. उनके लिए दुआ करें: जाकिर हुसैन के भांजे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Zakir Hussain। जाकिर हुसैन की तबीयत नाजुक है। उनके भांजे अमीर औलिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि उस्ताद जाकिर हुसैन की सलामती की दुआ करें।

    उनका इलाज सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में चल रहा है। एक हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जाकिर की बहन की मानें तो उनकी हालत नाजुक है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयने भी उनके निधन के संबंधी पोस्ट डीलिट कर दिए हैं।

    फोटो क्रेडिट- फेसबुक 

    संगीत की दुनिया में जाकिर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। शास्त्रीय संगीत में उन्होंने जो पहचान बनाई और योगदान दिया है, उसे लंबे अरसे तक याद किया जाएगा। जाकिर हुसैन के निधन से उनके संबंधियों, दोस्त और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। साथ ही तमाम प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस दिग्गज फनकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    कैसा रहा था जाकिर का करियर 

    9 मार्च 1951 में जाकिर हुसैन का जन्म भारत के दिग्गज संगीतकार उस्ताद अल्ला रक्खा के घर हुआ था। शास्त्रीय संगीत की परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का काम जाकिर ने महज 12 साल की उम्र में ही कर दिया था। साल 1973 में उनका पहला म्यूजिक एल्बम लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड आया था, जिसे खूब सराहा गया और इसके बाद बतौर तबला वादक जाकिर हुसैन ने मनोरंजन जगत में अपार सफलता हासिल की। 

    37 साल की उम्र में में साल 1988 में उन्हें पद्म श्री और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा संगीत की दुनिया में उनके अहम योगदान को देखते हुए बीते साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें पद्म विभूषण के विशेष पुरस्कार से नवाजा गया था। इस तरह से 1973 से लेकर 2007 तक एक्टिव करियर के दौरान जाकिर को कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- पद्म विभूषण तबला वादक Zakir Hussain की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती, पढ़ें हेल्थ अपडेट