Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रियल लाइफ घटनाओं पर आधारित हैं ये सीरीज, कुछ कहानियां झकझोर देंगी आपका दिल

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 05:15 PM (IST)

    सच्ची कहानियों से प्रेरित भारतीय वेब सीरीज मनोरंजन और सच्ची घटना का अनूठा मिश्रण पेश करती हैं। यह असधारण कहानियों को खींचकर हम तक लाने की कोशिश है। आज ...और पढ़ें

    सच्ची घटना पर आधारित फिल्में और सीरीज (फोटो-इंस्टागाम)
    सच्ची घटना पर आधारित फिल्में और सीरीज (फोटो-इंस्टागाम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐसे दौर में जब कहानी कहने का चलन कल्पना से कहीं आगे बढ़ गया है, भारतीय वेब सीरीज असाधारण सच्ची कहानियों को सामने लाने का एक माध्यम बनकर उभरी हैं। ये सीरीज मनोरंजन से कहीं बढ़कर, भारत के जटिल सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य की गहरी दृष्टि प्रदान करती हैं।

    रोमांच का मजा कर देती हैं दोगुना

    ये कहानियां न केवल अपनी कहानी कहने के तरीके से लोगों को आकर्षित करती हैं, बल्कि भारत के सामाजिक-राजनीतिक,धार्मिक और सांस्कृतिक ताने-बाने की भी झलक देती हैं। रोमांचक क्राइम ड्रामा से लेकर मार्मिक पारिवारिक कहानियों तक, ये भारतीय वेब सीरीज़ वास्तविकता और कल्पना के बीच की खाई को पाटती हैं और एक अमिट छाप छोड़ती हैं। आज आपको ऐसी ही कुछ कहानियों के बारे में बताएंगे जो सच्ची घटना या कहानियों से ली गई हैं।

    यह भी पढ़ें- OTT Release: अगले दो महीने में दर्शकों को मिलेगा भरपूर मसाला, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में

    जीत की जिद्द (Jeet Ki Zid)

    जीत की जिद्द एक जज्बे और हिम्मत की असली कहानी पर आधारित है। ये कहानी मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर (अमित साध) की है जो कारगिल युद्ध में गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं और वो कमर के नीचे पैरालाइज हो जाते हैं। डॉक्टर जवाब दे देते हैं लेकिन वो हार नहीं मानते। उनकी पत्नी (अमृता पुरी) और परिवार उन्हें टूटने नहीं देते। इसी संघर्ष पर कहानी आधारित है। अमित साध, अमृता पुरी, सुशांत सिंह स्टारर सीरीज जी5 पर उपलब्ध है जिसे 8.2 रेटिंग मिली है।

    अभय (Abhay)

    जी5 की सीरीज अभय सबसे चर्चित क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो असल अपराधों से प्रेरित है। इसमें कुशल पुलिस अधिकारी अभय प्रताप सिंह (करणवीर बोहरा/कुणाल खेमू) की कहानी है, जो क्रिमिनल्स की साइकोलॉजिकल समझकर उनके खिलाफ सबूत जुटाता है। वह अपराधियों के दिमाग को पढ़कर फटाक से केस सुलाझा लेता है।

    खबरें और भी

    काफिर (Kaafir)

    कहानी एक पाकिस्तानी महिला कैफिरा की है, जो हालातों के चलते भारत में कैद हो जाती है. उस पर आतंकवाद का शक किया जाता है और सालों तक जेल की सलाखों के पीछे जिंदगी बितानी पड़ती है। जेल में ही वह अपनी बच्ची को जन्म देती है। कहानी आपको इंसानियत और रिश्ते निभाने की जरूरत को महसूस कराएगी। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

    आईसी 814: द कंधार अटैक (IC 814: The Kandahar Hijack)

    यह सीरीज़ 1999 में इंडियन एयरलाइंस की उड़ान IC 814 के अपहरण की दर्दनाक सच्ची कहानी पर आधारित है। काठमांडू से नई दिल्ली जा रहे इस विमान का हथियारबंद आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया और उसे अफगानिस्तान के कंधार में उतरने के लिए मजबूर किया। अपहरणकर्ताओं ने सात दिनों तक यात्रियों को बंधक बनाकर रखा और जेल में बंद आतंकवादियों की रिहाई की मांग की। कहानी आपको झकझोर देगी। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    द रेलवे मैन (The Railway Men)

    यह मनोरंजक वेब सीरीज दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक आपदाओं में से एक है। कहानी 1984 की भोपाल गैस त्रासदी की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह उन गुमनाम नायकों भारतीय रेलवे के कर्मचारियों की कहानी है, जिन्होंने यूनियन कार्बाइड कारखाने से हुए भयावह गैस रिसाव के दौरान हजारों लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी। इस सीरीज में आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु, बाबिल, जूही चावला और अन्य प्रतिभाशाली कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है।

    यह भी पढ़ें- Songs Of Paradise On OTT: ओटीटी पर दिखेगी कश्मीरी गायिका राज बेगम की कहानी, Soni Razdan की फिल्म का हुआ एलान