Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ashish Chanchlani को हुआ गलती का एहसास, इटली के बुजुर्ग वाला वीडियो किया डिलीट

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 04:17 PM (IST)

    Ashish Chanchlani Italy Video: इंडियन यूट्यूबर आशीष चंचलानी का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। जिसकी वजह उनका एक लेटेस्ट वीडियो है, जिसमें वह इटली म ...और पढ़ें

    आशीष चंचलानी इटली वीडियो विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    आशीष चंचलानी इटली वीडियो विवाद (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत के मशहूर यूट्यूबर्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आशीष चंचलानी का नाम जरूर शामिल होता है। अक्सर अपनी कॉमेडी वीडियो से दर्शकों का हंसाने वाले आशीष का नाम इस वक्त चर्चा में बना हुआ है, जिसकी वजह उनका लेटेस्ट वीडियो रहा, जिसमें वह इटली में मौजूद एक शख्स के साथ मौज-मस्ती करते दिख रहे हैं। 

    हालांकि, उनके इस वीडियो पर कुछ लोगों को आपत्ति होने लगी और इसके चलते आशीष चंचलानी ने वीडियो को डिलीट कर दिया है और मामले की पूरी सच्चाई बताई है। 

    विवादों में आशीष चंचलानी का नाम

    मौजूदा समय में आशीष चंचलानी इटली के टूर पर गए हुए हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्पीड वोट पर इटली के बुजुर्ग शख्स और लड़की का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। बढ़ते विवाद को मद्देनजर रखते हुए आशीष ने इंस्टा से इस वीडियो को डिलीट कर दिया है। आशीष ने इस बात की जानकारी भी दी है कि उनका ये वीडियो स्क्रिप्टिड था और उन्होंने पहले ही उस बुजुर्ग से बातचीत कर ली थी। 

    ashish chanchlani italy video (1)

    यह भी पढ़ें- 'आप फ्रेंचाइजी की आत्मा हैं...' Paresh Rawal से आशीष चंचलानी ने की गुजारिश, हेरा फेरी 3 से जुड़ा है मामला

    अभी हम इटली में हैं और हमारे पास में एक बुड्ढा बैठा है। हम इतने देर से इस अंकल से सेफ्टी के बारे में पूछा तो नहीं बता रहा है, लेकिन ये उस लड़की में लगा हुआ है। ये मर्द जात एक सी होती है। रंग से बेशक अलग हैं, लेकिन नियत सबकी एक है। ठरकी बुड्ढा। 

    आशीष चंचलानी के 18 मिलियन फॉलोअर्स

    इस वीडियो के सामने आने के बाद आशीष चंचलानी का नाम लाइमलाइट में आ गया है। आपको बता दें कि आशीष इंडिया के टॉप यूट्यूबर्स में शुमार हैं और इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स भी मौजूद हैं। 

    खबरें और भी

    Disclaimer इस खबर को फिर से अपडेट किया गया है, क्योंकि आशीष चंचलानी ने गलती का एहसास होने के बाद वीडियो को डिलीट कर दिया है। जागरण डॉट कॉम खबरों की सत्यता को लेकर सदैव सजग रहा है। हम अपने पाठकों तक तथ्यात्मक और पुष्ट जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस असुविधा के लिए सुधी पाठकों के प्रति खेद प्रकट करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Rana Daggubati की एक्शन ड्रामा Rana Naidu 2 में नजर आएंगे Youtuber आशीष चंचलानी, क्या होगा उनका किरदार?