Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Jones 5 New Release Date: 'इंडियाना जोन्स 5' की रिलीज डेट बदली, कार्तिक-कियारा की फिल्म से होगी टक्कर

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 06:30 PM (GMT+05:30)

    Indian Jones 5 New Release Date इंडियाना जोन्स फ्रेंचाइजी की यह पांचवीं फिल्म है। इसकी शुरुआत स्टीवन स्पीलबर्ग ने 1981 में की थी। हैरीसन फोर्ड शुरुआत ...और पढ़ें

    Indiana Jones And The Dial Of Destiny To Release one Day Before. Photo- Instagram
    Indiana Jones And The Dial Of Destiny To Release one Day Before. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। इस साल जिन हॉलीवुड फिल्मों का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, उनमें इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी भी शामिल है। लगभग चार दशक से चलती आ रही इस फ्रेंचाइजी की यह पांचवीं फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका हैरीसन फोर्ड निभाते हैं।

    इस हॉलीवुड फ्रेंचाइजी के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इसकी रिलीज डेट एक दिन पहले खिसक गयी है, यानी इंडियाना जोन्स 5 को दर्शक भारत में अमेरिका के मुकाबले एक दिन पहले देख सकेंगे। 

    कब रिलीज होगी 'इंडियाना जोन्स 5'?

    फिल्म की टीम ने जो जानकारी साझा की है, उसके मुताबिक इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी अब 29 जून को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। फिल्म पहले 30 जून को रिलीज होने वाली थी। भारत में इंडियाना जोन्स 5 अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जा रही है। 

    जेम्स मैनगोल्ड निर्देशित इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी में हैरीसन फोर्ड के अलावा फोबे वालर-ब्रिज, एंटोनियो बैनडेरस, जॉन रायस-डेविस, टॉबी जोन्स, बॉयड होलब्रुक और मैड मिकेलसन ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। फिल्म का निर्माण कैथलीन, केनेडी, फ्रैंक मार्शल और साइमन एमेनुएल ने किया है। स्टीवन स्पीलबर्ग और जॉर्ज लूकस भी निर्माताओं में शामिल हैं। 

    हैरीसन फोर्ड की आखिरी इंडियाना जोन्स फिल्म

    फिल्म का ट्रेलर पिछले साल डी23 एक्स्पो इवेंट में रिलीज किया गया था। इस इवेंट में हैरीसन फोर्ड इमोशनल हो गये थे। उन्होंने बताया था कि यह आखिरी बार है, जब फैंस फोर्ड को इंडियाना जोन्स के किरदार में देखेंगे। 

    खबरें और भी

    पिछले दिनों फ्रांस के कान शहर में हुए कान फिल्म फेस्टिवल में इंडियाना जोन्स 5 का प्रीमियर हुआ था। 

    पहली इंडियाना जोन्स कब रिलीज हुई थी?

    इंडियाना जोन्स दुनिया की सबसे लम्बी चलने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी में शामिल है। इसकी शुरुआत 1981 में 'रेडर्स ऑफ द लॉस्ट आर्क' के साथ हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया था।

    इसके बाद 1984 में 'टेम्पल ऑफ डूम' और 1989 में 'द लास्ट क्रूसेड' आयी थी। फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म 'द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल' 19 साल बाद 2008 में आयी थी। पहली चारों फिल्मों का निर्देशन स्पीलबर्ग ने ही किया था। 

    यह पीरियड फ्रेंचाइजी है यानी फिल्म में जो इवेंट हो रही हैं, वो कुछ दशक पहले के समय में घट रही हैं। 'इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी' की घटनाएं 1944 और 1969 में दिखायी गयी हैं।

    'सत्यप्रेम की कथा' से होगी टक्कर

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा से होगी, जो 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन समीर विदवंस ने किया है।