विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranveer Allahbadia कंट्रोवर्सी के बाद 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी एपिसोड जांच के घेरे में

Published: Wed, 12 Feb 2025 07:25 PM (GMT+05:30)

रणवीर इलाहबादिया के अश्लील कमेंट के बाद से ये मामला और भी गहराता जा रहा है। समय रैना समेत तीन ...और पढ़ें

इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड्स की होगी जांच (Photo: Instagram)
इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड्स की होगी जांच (Photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर विवाद बढ़ गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने यूट्यूबर्स रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य लोगों के खिलाफ 17 फरवरी को अपने नई दिल्ली कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया है।

हर एपिसोड की होगी बारीकी से जांच

यह कदम यूट्यूब इंडिया की ओर से भारत सरकार के आदेश के बाद आया है जब समय रैना के शो के विवादास्पद एपिसोड को यूट्यूब से हटा दिया गया। अब इस विवाद के बाद से महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल शो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कॉमिक्स के अन्य उदाहरणों को खोजने के लिए रोस्ट शो के हर एपिसोड को स्कैन कर रही है।

यह भी पढ़ें: इस बॉलीवुड एक्टर को मिला था Samay Raina के शो का ऑफर, भविष्यवाणी कर पहले ही कर दिया था मना

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अगर इनमें से किसी भी एुपिसोड में अगर किसी भी जूरी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की होगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।' अश्लील जोक मारने वालों में इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा का भी नाम सामने आया था।

कौन-कौन शो पर आ चुका है गेस्ट

इंडियाज गॉट लेटेंट एक रोस्ट शो है जिसे कॉमेडियन समय रैना होस्ट करते हैं। रैना के यूट्यूब हैंडल पर 12 एपिसोड के लिंक हैं। शो में गेस्ट के रूप में शामिल होने वाली हस्तियों में अभिनेत्री राखी सावंत, कॉमेडियन भारती सिंह, उर्फी जावेद और रोडीज के पूर्व एंकर रघु राम शामिल हो चुके हैं। सूत्र के अनुसार जांच में उन लोगों से भी बात की जाएगी जो शो पर ऑडियंस के तौर पर आए थे। इसके बाद उनकी स्टेटमेंट में रिकॉर्ड होगी।

रणवीर इलाहबादिया,रैना, यूट्यूबर अपूर्व मखीजा और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ कई पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं। यहां तक कि मामला संसद तक भी पहुंच गया है। शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने ओटीटी कंटेंट के लिए सेंसरशिप की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर इलाहबादिया ने पेरेंट्स को लेकर एक अश्लील कमेंट किया था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था और इसके लिए वो काफी ट्रोल भी हुए थे। अगली सुनवाई 17 फरवरी को एनसीडब्ल्यू के दिल्ली ऑफिस में 12 बजे होगी। रणवीर इलाहबादिया, समय रैना, अपूर्वा माखीजा, जसप्रीत सिंह, आशीष चंचलानी, तुषार पूजारी और सौरभ बोथरा को वहां पेश होना है।

यह भी पढ़ें: NCW ने Ranveer Allahbadia समेत इन लोगों को भेजा समन, इस तारीख को दिल्ली के ऑफिस में होना होगा पेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।