Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चोटिल Rohit Shetty इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर पट्टी बांधे आए नजर, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया- ओजी एक्शन...

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 08 Jan 2023 05:06 PM (IST)

    Rohit Shetty Injury Updates रोहित शेट्टी से पहले शिल्पा शेट्टी सेट पर घायल हो गई थी। इंडियन पुलिस फोर्स 8 पार्ट की सीरीज है जो कि अमेजॉन प्राइम वीडियो ...और पढ़ें

    Rohit Shetty Injury Updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रोहित शेट्टी साथ नजर आ रहे है।
    Rohit Shetty Injury Updates: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रोहित शेट्टी साथ नजर आ रहे है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rohit Shetty Injury Updates: इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान शनिवार को रोहित शेट्टी घायल हो गए थे। उनकी उंगलियों में चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में कई लोग कई प्रकार के प्रश्न पूछ रहे थे। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें रोहित शेट्टी के साथ देखा जा सकता है। हालांकि रोहित शेट्टी के हाथ में पट्टी बंधी हुई है लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान है और वह ठीक नजर आ रहे हैं। 

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वीडियो में बताया है कि रोहित शेट्टी वापस आ गए हैं

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस पूरे वीडियो में बताया है कि रोहित शेट्टी वापस आ गए हैं। उनके हाथ में चोट लग गई है लेकिन वह 12 घंटे के अंदर ही सेट पर वापस आ गए। इससे पता चलता है कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई है। वहीं उनके साथ पूरा क्रू भी नजर आ रहा है जो कि रोहित शेट्टी के वापस आने पर काफी खुश नजर आ रहा है। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा रोहित शेट्टी को ओजी एक्शन मास्टर कहते भी नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं, 'दोस्तों हमारे साथ ओ जी एक्शन मास्टर हैं, जिनका कल दुर्भाग्य से एक्सीडेंट हो गया था।' वह इसके बाद रोहित शेट्टी से पूछते हैं, 'आप कैसे हैं?' इस पर रोहित कहते हैं, 'मैं आप सभी को थैंक यू कहना चाहता हूं, जो लोग मुझे लेकर चिंता जता रहे थे और मेरे लिए प्रार्थना कर रहे थे, बहुत ज्यादा फोन आ रहे थे। कुछ ज्यादा नहीं हुआ है। दो उंगली में खाली स्टिचेस लगी है और कुछ नहीं।' सिद्धार्थ मल्होत्रा आगे कहते हैं, 'रोहित शेट्टी सेट पर भी वापस आ गए हैं, वह भी 12 घंटे से कम समय में। पूरा क्रू यहां पर है।'

    यह भी पढ़ें: मिस वर्ल्ड Manushi Chhillar ने बिकिनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, ट्रोल्स ने कहा- दिशा पाटनी कोने में रो रही होगी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वीडियो के साथ एक लंबा नोट भी लिखा है

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वीडियो के साथ एक लंबा नोट भी लिखा है। उन्होंने रोहित शेट्टी के समर्पण की सराहना की है।उन्होंने रोहित शेट्टी को प्रेरणा स्थान भी बताया। सिद्धार्थ मल्होत्रा लिखते हैं, 'एक सच्चा मास्टर अपनी आदतों से सिखाता है। उनका समर्पण अच्छा है। हम रोहित शेट्टी जी के बारे में जानते हैं, उनका एक्शन के प्रति जुनून ज्यादा है। बीती रात कार स्टंट करते समय वे चोटिल हो गए। उनकी बीती रात बहुत ही खराब रहा। उनकी सर्जरी भी हुई है लेकिन वह 12 घंटे से कम समय में सेट पर वापस आ गए है। वे हम सभी के लिए प्रेरणा स्थान हैं।'

    यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela खूबसूरत दिखने के चक्कर में हुईं ऊप्स मोमेंट का शिकार, ट्रोल्स ने कहा- फटी हुईं स्टॉकिंग...

    रोहित शेट्टी ने भी क्रू के साथ तस्वीर शेयर कर पूरे हादसे की जानकारी दी थी

    इसके पहले रोहित शेट्टी ने भी क्रू के साथ तस्वीर शेयर कर पूरे हादसे की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया था जो उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा था। इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की अहम भूमिका है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)