Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women's Day 2024: बॉलीवुड की इन 7 सिंगल मदर्स ने बच्चों के नाम लिख दी अपनी जिंदगी, अकेले ही की परवरिश

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 07:39 PM (IST)

    Womens Day 2024 आज के समय में महिलाएं घर की जिम्मेदारी उठाने के साथ-साथ अपने करियर में भी काफी आगे बढ़ रही हैं। 8 मार्च को पूरी दुनियाभर में हर साल धूम ...और पढ़ें

    बॉलीवुड की इन 7 सिंगल मदर्स ने बच्चों के नाम लिख दी अपनी जिंदगी / फोटो- Dainik Jagran
    बॉलीवुड की इन 7 सिंगल मदर्स ने बच्चों के नाम लिख दी अपनी जिंदगी / फोटो- Dainik Jagran

    HighLights

    1. इन सात अभिनेत्रियों ने सिंगल रहकर की बच्चों की परवरिश
    2. नीना गुप्ता से लेकर सुष्मिता सेन तक ये हैं बॉलीवुड की मजबूत सिंगल मदर्स
    3. 8 मार्च 2024 को दुनियाभर में मनाया जाता है महिला दिवस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आठ मार्च को पूरी दुनिया में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) धूमधाम से मनाया जाता है। वुमंस डे के खास मौके पर महिलाओं के संघर्षों से लेकर उनकी अचीवमेंट तक को सेलिब्रेट किया जाता है।

    आज के समय में महिलाएं दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। घर की जिम्मेदारी संभालने की बात हो या फिर करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल करने की, वह निडर होकर आगे बढ़ रही हैं। बॉलीवुड में भी महिला सशक्तिकरण पर कई फिल्में बनी है।

    लेकिन आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको फिल्मी पर्दे की कहानी नहीं, बल्कि बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी बच्चों के नाम लिख डाली और अकेले रहकर ही उनकी परवरिश की। कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल चलिए देखते हैं-

    अमृता सिंह

    80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह सभी के लिए एक मिसाल हैं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान (Sara Ali Khan) और बेटे इब्राहिम अली खान की अकेले ही परवरिश की। शादी के 13 साल बाद सैफ अली खान से अलग होने के बाद दोनों बच्चे अपनी मां के साथ ही रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Women's Day Special: आजादी से लेकर खेल तक, महिलाओं का रहा दबदबा, लिस्ट में Kangana Ranaut की एक से ज्यादा फिल्में

    सारा अली खान अक्सर अपनी मां पर प्यार लुटाते हुए फोटोज शेयर करती हैं। हालांकि, सारा और इब्राहिम की अपने पिता सैफ अली खान के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है।

    नीना गुप्ता

    नीना गुप्ता बॉलीवुड की सबसे स्ट्रांग महिलाओं में से एक हैं। करियर के साथ-साथ उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने अपनी बेटी मसाबा को बचपन से अकेले ही पाला है। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर संग बधाई हो एक्ट्रेस का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहा था।

    नीना गुप्ता और मसाबा का रिश्ता काफी मजबूत है। मसाबा-मसाबा में भी दोनों मां बेटी की बॉन्डिंग साफ तौर पर फैंस को देखने को भी मिली थी। जब मसाबा अपने पैरों पर खड़ी हो गयी और फैशन इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया, उसके बाद जाकर नीना गुप्ता ने 49 साल की उम्र में चार्टेड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।

    सुष्मिता सेन

    सुष्मिता सेन की बातों से ही लोग काफी प्रेरित हो जाते हैं। सुष्मिता सेन ने कभी भी शादी नहीं की। जब वह महज 24 साल की थीं, तब उन्होंने बड़ी बेटी 'रेनी' को गोद किया था। सुष्मिता सेन ने एक नहीं बल्कि दो बेटियों की अकेले ही परवरिश की है। साल 2010 में उनकी लाइफ में अलीसा आई थीं। दोनों बेटियां उनकी स्ट्रेंथ हैं। आर्या एक्ट्रेस अक्सर अपनी बेटियों संग खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं।

    करिश्मा कपूर

    करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि, शादी के 13 साल बाद वह अपने पति से अलग हो गयीं। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) से अलग होने के बाद संजय कपूर ने जहां एक्ट्रेस प्रिया सचदेव से शादी कर ली, तो वहीं करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में रहती हैं। उनकी एक बेटी समायरा और एक बेटा है, जिसकी परवरिश की जिम्मेदारी खुद करिश्मा ही उठाती हैं।

    पूजा बेदी

    बॉलीवुड की सिंगल मदर की लिस्ट में पूजा बेदी का नाम भी शामिल है। जिन्होंने साल 1994 में बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी, लेकिन साल 2003 में वह अपने पति से अलग हो गयीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेटी आलिया फर्नीचरवाला और उमर फर्नीचरवाला की परवरिश अकेले ही की।

    कोंकणा सेन शर्मा

    'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने भी शादी के पांच साल बाद पति रणवीर शौरी से अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने अपने बेटे हारून शोरी की सिंगल मदर के तौर पर की। हालांकि, तलाक होने के बाद रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा दोनों अपने बेटे की कस्टडी शेयर करते हैं।

    पूनम ढिल्लो

    पूनम ढिल्लो ने अपने समय में खूब नाम कमाया। उनकी खूबसूरती पर फैंस मर मिटते थे। हालांकि, पूनम ढिल्लो ने भी अपनी जिंदगी का अधिकतम समय अकेले ही काटा है।

    उन्होंने साल 1988 में अशोक ठकेरिया से शादी की थी, लेकिन 1997 में वह अपने पति से अलग हो गयी। पूनम ढिल्लो के दो बच्चे हैं पलोमा और अनमोल, जिनकी परवरिश उन्होंने अकेले ही की है।

    यह भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा की पहली अभिनेत्री: समाज से लड़कर Indian Cinema को नई दिशा देने वाली दुर्गा की कहानी