विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023: विराट कोहली Anushka Sharma को RCB vs RR मैच के दौरान फ्लाइंग किस देते आए नजर, वायरल हुईं तस्वीरें

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 23 Apr 2023 08:58 PM (IST)

Anushka Sharma Virat Kohli एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों का अंदाज ...और पढ़ें

Anushka Sharma Virat Kohli, Anushka Sharma, Virat Kohli
Anushka Sharma Virat Kohli, Anushka Sharma, Virat Kohli

नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पति-पत्नी है। दोनों को एक बेटी भी है। दोनों सोशल मीडिया के बड़े इन्फ्लुएंसर माने जाते हैं। अब रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मुकाबला खेला गया। इसे देखने अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थी।

विराट कोहली अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देते नजर आए

बल्लेबाजी में विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और वह पहली गेंद पर 0 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, टीम ने अच्छा स्कोर बनाया या और आरआर को कड़े मुकाबले में हरा दिया। इसके चलते विराट कोहली खुशी से झूम उठे और वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस देते नजर आए। यह  मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया।

अनुष्का शर्मा विराट कोहली को प्रोत्साहित करती नजर आती है

अनुष्का शर्मा अक्सर अपने पति विराट कोहली को मैच के दौरान प्रोत्साहित करती नजर आती है। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह कैमरे में कैप्चर हुआ है। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को शर्माते हुए देखा जा सकता है। अनुष्का शर्मा ने इस अवसर पर ब्लैक एंड व्हाइट टॉप पहन रखा था। वहीं, उन्होंने मैचिंग कैप भी पहन रखी थी।

अनुष्का शर्मा जल्द झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी

अनुष्का शर्मा जल्द झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस है। उनकी पिछली फिल्म जीरो थी जो कि 2018 में आई थी। चकदा एक्सप्रेस जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अनुष्का शर्मा फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ करती है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया है। दोनों को वामिका नाम की एक बेटी भी है।

विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी रन बनाए हैं

विराट कोहली क्रिकेटर है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी रन बनाए हैं। वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की ओर से खेलते हैं। वह एक अच्छे बल्लेबाज के तौर पर काफी नामचीन है। विराट कोहली की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह कई ऐड में नजर आ चुके है।