Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira-Nupur Wedding: 'जुगनू' बनकर नूपुर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में किया डांस, आइरा ने भी पति पर लुटाया प्यार

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 11:08 PM (IST)

    Ira-Nupur Wedding आइरा खान (Ira Khan) ने 3 जनवरी को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। रजिस्टर्ड मैरिज के ...और पढ़ें

    नूपुर शिखरे और आइरा खान डांस (Photo Instagram)
    नूपुर शिखरे और आइरा खान डांस (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira-Nupur Wedding: आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान (Ira Khan) ने 3 जनवरी को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस कपल अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया।

    वहीं रजिस्टर्ड मैरिज के बाद ये कपल दोस्तों के साथ राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में फिर अपनी शादी के करने निकल पड़ा। मुंबई में जहां रजिस्टर्ड मैरिज हुई थी तो वहीं अब खबर है कि उदयपुर में रीति-रिवाजों के साथ शादी होगी। आज यानी 8 जनवरी को आइरा की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    यह भी पढ़ें- Ira Khan के हाथों में लगी Nupur Shikhare के नाम की मेहंदी, फंक्शन की तस्वीरें आई सामने

    आइरा ने हाथों में रची मेहंदी

    आयरा खान और नूपुर शिखरे उदयपुर के ताज लेक पैलेस में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाजों से डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। ये कपल और उनका पूरा परिवार इन दिनों उदयपुर में प्री-वेडिंग फंक्शन एन्जॉय कर रहा है। रविवार को इस कपल की कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ था। वहीं सोमवार को आइरा ने अपने हाथों में नूपुर के नाम की मेहंदी लगवाई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    नूपुर और आइरा का मेहंदी डांस

    इस मौके पर ये कपल डांस न करे ऐसा तो हो नहीं सकता। मेहंदी फंक्शन में कपल ने खूब डांस किया। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में दूल्हे राजा 'जुगनू' पर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस मिथिला पारकर भी ठुमके लगाती नजर आ रही है। वहीं दुल्हनिया आइरा खान भी हाथों पर पति के नाम की मेहंदी रचाए खूब डांस करती नजर आ रही हैं।

    खबरें और भी

    आइरा का मेहंदी लुक

    आइरा खान और नूपुर शिखरे की शादी के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। आइरा खान ने मेहंदी के लिए व्हाइट गाउन चुना था। इसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी जूलरी भी पेयर की। आइरा अपनी गर्ल गैंग के साथ 'नचदे ने सारे' गाने पर खूब डांस करती दिखीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    10 जनवरी को होंगे फेरे ?

    यह भी पढ़ें- Ira Khan Wedding: आमिर खान की एक्स वाइफ Kiran ने आइरा खान के प्री-वेडिंग फंक्शन में गाया गाना, वीडियो आया सामने

    10 जनवरी को कपल पारंपरिक तौर पर शादी के बंधन में बंधेगा। ये कपल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा था।