Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Wedding: ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन नूपुर और आइरा, बेटे संग आमिर खान भी रवाना

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 06:53 PM (IST)

    Nupur Shikhare and Ira Khan Wedding आमिर खान की बेटी आइरा खान ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। लीगल मैरिज के ...और पढ़ें

    आइरा खान और नूपुर शिखरे की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे आमिर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आइरा खान और नूपुर शिखरे की शादी के लिए उदयपुर पहुंचे आमिर खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आमिर खान की बेटी उदयपुर में करेंगी ग्रैंड वेडिंग
    2. बुधवार को आइरा ने नुपुर शिखरे से की थी कोर्ट मैरिज
    3. डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दूल्हा-दुल्हन उदयपुर पहुंचे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khn) पिता से ससुर बन गए हैं। उनकी लाडली बेटी आइरा खान (Ira Khan) ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ कोर्ट मैरिज की थी और अब दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। 

    आइरा खान ने 3 जनवरी 2024 को नूपुर शिखरे के साथ मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। अब उदयपुर में आइरा और नूपुर ग्रैंड वेडिंग करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 जनवरी से उनकी शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। आज कपल अपने परिवार के साथ उदयपुर भी पहुंच गया है। 

    उदयपुर में होगी आइरा खान की ग्रैंड वेडिंग

    शुक्रवार को आइरा खान अपने न्यूली हसबैंड नूपुर शिखरे और फैमिली के साथ उदयपुर पहुंचीं। दुल्हन आइरा ग्रीन कलर के को-ऑर्ड सेट और बूट्स में स्टाइलिश लग रही थीं। वहीं, नूपुर कैजुअल लुक में नजर आए। आइरा और नूपुर के अलावा एयरपोर्ट पर दुल्हन की मां रीना दत्ता (आमिर खान की एक्स वाइफ) और बाकी के फैमिली मेंबर्स नजर आए। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    यह भी पढ़ें- Ira Khan ने शेयर की शादी के बाद Nupur Shikhare संग पहली तस्वीर, दुल्हन के लुक ने खींचा ध्यान

    बेटी की शादी के लिए रवाना हुए आमिर खान

    आमिर खान अपनी बेटी आइरा खान की शादी के लिए उदयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्हें बेटे आजाद के साथ मुंबई स्थित प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान आमिर रेड कलर के कुर्ता और पायजामा में नजर आए। उनके बेटे आजाद कैजुअल टीशर्ट और लोअर में पिता के साथ पैपराजी को पोज देते दिखाई दिए। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    उदयपुर में कब है आइरा खान की शादी?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइरा खान की शादी की रस्में 7 जनवरी 2024 से शुरू होंगी। 10 जनवरी को वह और नूपुर रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 13 जनवरी को मुंबई में आइरा और नूपुर की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट होगी, जिसमें बी-टाउन के कई नामी सितारे शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- शादी के बीच में ही Ira Khan ने पति Nupur Shikhare को दी ये सलाह, सुनकर Aamir Khan को भी लगा झटका