यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ira-Nupur Reception: सलमान खान से रणबीर कपूर तक, आइरा-नूपुर के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे ये स्टार्स
Ira-Nupur Wedding Reception आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान और नूपुर शिखरे की उदयपुर में हुई रॉयल वेडिंग के बाद अब उनका मुंबई में ग्रैंड रिसेप ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ira-Nupur Wedding Reception: आमिर खान की बेटी आइरा खान अब मिसेज नूपुर शिखरे बन गई हैं। आइरा ने 3 जनवरी को पहले रजिस्टर मैरिज की और इसके बाद 10 जनवरी को उदयपुर में रॉयल वेडिंग की। अब आइरा और नूपुर का मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड जगत के कई सितारे शामिल हुए।
बेहद खूबसूरत लगे न्यूली वेड कपल
अपनी शादी के रिसेप्शन में आइरा खान और नूपुर शिखरे बेहद खूबसूरत लगे। आइरा रेड कलर के लहंगे में कहर बरपा रही थीं। हैवी रेड लहंगे के साथ आइरा ने स्लीवलेस ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया और अपने लुक को उन्होंने सटल मेकअप के साथ पूरा किया। वहीं, नूपुर शिखरे ब्लैक शेरवानी में नजर आए।
यह भी पढ़ें: Ira-Nupur Wedding: इमरान खान ने बहन की शादी में जमकर की मस्ती, Pappu Can't Dance गाने पर किया डांस

एक साथ नजर आया खान और शिखरे परिवार
आयरा खान और नूपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में लगभग 2500 से ज्यादा मेहमानों के शिरकत करने की उम्मीद है। इस रिसेप्शन में आयरा-नूपुर, आमिर खान, रीना दत्ता, जुनैद खान, आजाद राव, इमरान खान, उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन समेत पूरा खान और शिखरे परिवार एक ही फ्रेम में नजर आ रहा है। हालांकि, इस रिसेप्शन में किरण राव नहीं नजर आईं। आमिर ने कैमरा के सामने पोज देते हुए बताया कि किरण की तबीयत ठीक नहीं है।

रेखा-हेमा मालिनी और सायरा बानो ने दिए साथ पोज
आयरा खान और नूपुर शिखरे के वेडिंग रिसेप्शन में कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया। एक फ्रेम में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा, हेमा मालिनी और सायरा बानो ने साथ में पोज दिया।
खबरें और भी
View this post on Instagram
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग आईं सुष्मिता सेन
आयरा-नूपुर के वेडिंग रिसेप्शन में सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शिरकत की। इस दौरान दोनों ने ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग की।
View this post on Instagram
सलमान खान
सलमान खान भी आमिर खान की बेटी के रिसेप्शन में शामिल हुए। आमिर और सलमान दोनों बेहद अच्छे दोस्त हैं।
View this post on Instagram
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी आमिर खान के इस खास दिन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान एनिमल एक्टर व्हाइट सूट में नजर आए।
View this post on Instagram
कटरीना कैफ
मैरी क्रिसमस एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी इस ग्रैंड इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस लहंगे में गॉर्जियस नजर आ रही थीं।
View this post on Instagram
ये स्टार्स भी आए नजर
इनके अलावा इस कपल के रिसेप्शन में अनिल कपूर, फरहान अख्तर, टाइगर श्रॉफ, कंगना रनोट, कार्तिक आर्यन, निर्माता रवि भागचंदका, रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, ए आर रहमान, दिलीप जोशी, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र, दर्शील समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।