Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ira Khan Weddig Date: इस दिन मंगेतर नुपुर शिखरे से शादी करेगी आमिर खान की बेटी इरा, खुद किया डेट का खुलासा

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 04:54 PM (IST)

    Ira Khan Wedding Date आमिर की बेटी जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है। इरा खान ने बीते साल बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की ...और पढ़ें

    Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding Date Photo Credit Instagram
    Ira Khan And Nupur Shikhare Wedding Date Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. आमिर खान की बेटी जल्द करने वाली हैं शादी
    2. बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग की थी बीते साल सगाई
    3. साल 2020 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ira Khan Wedding Date: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान  (Ira Khan) अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। कभी बोल्ड तस्वीरों के चलते तो कई अपने बयानों के चलते। एक बार फिर इरा की मीडिया में चर्चा हो रही है, लेकिन इस बार वजह उनकी शादी है। दरअसल, आमिर की बेटी जल्द दुल्हन बनने वाली हैं। इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।

    इरा खान इस दिन करेंगी शादी

    इरा खान ने बीते साल बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे से सगाई की थी। अब 26 साल की इरा ने अपनी वेडिंग डेट का खुलासा कर दिया है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार भी कर रहे थे। ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इरा ने बताया है कि वह अपने मंगेतर यानी नुपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को शादी करेंगी। इस दौरान इरा ने साल का खुलासा नहीं किया है, उन्होंने बस तारीख का ही खुलासा किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

     इस तारीख के पीछे उन्होंने खास वजह भी बताई है। उन्होंने कहा, ''हम जानते हैं कि हम 3 जनवरी को शादी करना चाहते हैं, लेकिन ये तारीख किस साल की 3 जनवरी होगी हमने इस पर फैसला नहीं किया है। 3 जनवरी हमारे लिए बहुत खास है क्योंकि यही वह तारीख है जब हमने पहली बार किस (Kiss) किया था।''

    बीते साल नवंबर में की थी सगाई

     नुपुर शिखरे और इरा खान ने बीते साल नवंबर में मुंबई में फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। बता दें कि आयरा और नुपूर ने सोशल मीडिया पर साल 2020 में ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। आयरा आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं और नुपूर एक फिटनेस ट्रेनर हैं। अब लोगों को इंतजार है कि कब इरा और नुपुर शादी के बंधन में बंधने का फैसला लेते हैं।