Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इरफान खान ने अपने इन 10 शानदार किरदारों से हॉलीवुड तक बजाया अपनी एक्टिंग का डंका, अगर नहीं देखा तो आज ही देखें

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 06:23 AM (IST)

    Irrfan Khan Birth Anniversary 2023 इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान था। इ ...और पढ़ें

    Photo Credit : Irrfan Khan Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Irrfan Khan Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Irrfan Khan Best Performances In Movies: बॉलीवुड दिवंगत एक्टर इरफान खान एक ऐसे अभिनेता थे, जो अपनी आंखों से भी अभिनय करते थे। वो उन स्टार्स में से थे, जो फिल्मों के बजट और एक्ट्रेस से कहीं ज्यादा फिल्म की कहानी और अपने किरदार को महत्व देते थे।

    इरफान आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके निभाए हुए किरदारों को आज भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। इरफान खान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ था। इरफान करीब दो सालों तक कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

    उनके निधन ने न सिर्फ उनके परिवार को तोड़कर रख दिया था, बल्कि उनके फैंस को भी गहरा सदमा दिया था। आज हम आपको इरफान के उन दमदार किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बल पर उन्होंने सिनेमाजगत में अपनी एक अलग छाप छोड़ी।  

    मकबूल

    इरफान खान की फिल्म 'मकबूल' शेक्सपियर के मशहूर नाटक मैकबेथ का अडैप्टेशन थी। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान के अलावा एक्टर पंकज कपूर, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और पीयूष मिश्रा जैसे कई दिग्गज कलारों ने काम किया।  

    खबरें और भी

    द लंच बॉक्स

    रितेश बत्रा के डायरेक्शन में बनी 'द लंच बॉक्स' फिल्म को न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया गया। इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स से भी नवाजा गया। मूवी में इरफान के रोल को काफी पसंद किया गया था। इसमें इरफान के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निमरत कौर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।  

    पान सिंह तोमर

    तिग्मांशु धूलिया के डायरेक्शन में बनी 'पान सिंह तोमर' में इरफान ने मशहूर डकैत की भूमिका अदा की थी। फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से पान सिंह तोमर एक एथलीट से डकैत बने। इस फिल्म में इरफान के रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था।

    हासिल

    तिग्मांशु धूलिया की 'हासिल' फिल्म इरफान ने निगेटिव रोल प्ले किया था। फिल्म में रणविजय सिंह के किरदार के लिए इरफान को बेस्ट ऐक्टर इन अ नेगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

    द नेमसेक

    'द नेमसेक' फिल्म झुंपा लाहिड़ी के मशहूर नॉवेल पर बनी थी। इस मूवी के बाद इरफान को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली। फिल्म को कई इंटरनेशनल अवॉर्ड मिले थे और इसमें इरफान के साथ तब्बू मुख्य भूमिका में थीं।

    लाइफ ऑफ पाई

    साल 2012 में आई 'लाइफ ऑफ पाई' हॉलीवुड फिल्म में इरफान ने पाई का लीड कैरक्टर निभाया गया था। इस मूवी में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।  

    हिंदी मीडियम

    साल 2017 में रिलीज हुई 'हिंदी मीडियम'फिल्म भी इरफान के करियर में हमेशा याद की जाएगी। इस फिल्म के लिए भी इरफान को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। फिल्म में इरफान के साथ पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सबा कमर और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिकाओं में थे।

    तलवार

    इरफान खान की फिल्म 'तलवार' एक डबल मर्डर वाली क्राइम थ्रिलर मूवी थी। इस मूवी में इरफान ने मर्डर का इन्वेस्टिगेशन करने वाले पुलिस अधिकारी भूमिका निभाई थी। बता दें कि यह फिल्म आरुषि मर्डर केस पर बनी थी।

    पीकू

    इरफान की फिल्म 'पीकू' में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका थी।  शूजीत सरकार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इरफान ने राणा चौधरी का किरदार निभाया था जो पीकू यानी दीपिका से प्यार करता है।

    अंग्रेजी मीडियम

    'अंग्रेजी मीडियम' इरफान खान की आखिरी फिल्म थी। यह 2017 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म  हिंदी मीडियम  का सीक्वल थी। मूवी में इरफान के अलावा  करीना कपूर, राधिका मदान और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार थे।