यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Irrfan Birthday Anniversary: पिता के निधन के बाद बाबिल ने खुद को कमरे में कर लिया था बंद, कहा- मुझे लगा वह...
Irrfan Khan Birthday Anniversary बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान की 56वीं बर्थ एनिवर्सरी पर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है जिसे जानकर आप च ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Irrfan Khan Birthday Anniversary: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल खान सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने दिवंगत पिता की याद में उनके पुराने फोटो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने शनिवार को अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। बबिल ने बताया कि अपने पिता की आकस्मिक निधन के बाद उन्होंने खुद को 45 दिनों तक खुद को बंद में बंद कर लिया था।
समाचार वेबसाइट ईटाइम्स की खबर के अनुसार बाबिल ने एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने पिता इरफान खान के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें कुछ दिनों से यह विश्वास नहीं था कि उनके पिता अब नहीं रहे हैं, लेकिन उन्हें एक हफ्ते बाद पता चला की क्या हुआ है और फिर उन्होंने खुद को डेढ़ महीने तक खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।
बाद हुआ निधन का एहसास
इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता के निधन पर बात करते हुए आगे कहा, वह अपने निधन से पहले अपनी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए लंबे वक्त तक घर से दूर रहते थे। जब उनका निधन हुआ तो उन्होंने किसी तरह खुद को यकीन दिलाया था कि वह शूटिंग शेड्यूल के बाद फिर से घर वापस आ जाएंगे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे एहसास होने लगा कि यह एक अनिश्चितकालीन शूटिंग शेड्यूल पर चले गए हैं और वह वापस नहीं आएंगे।
बबिल ने आगे कहा, फिर मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपना सबसे अच्छा दोस्त खो दिया है। उनके लिए ये बहुत बड़ी त्रासदी थी। जिसको वह शब्दों में बयां नहीं कर सकते।
बता दें कि इरफान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को लंबी बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के चलते हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने सिंगल पैरेंट की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को फैंस द्वारा खूब पसंद किया था और जमकर सराहना की थी।
खबरें और भी
बाबिल खान का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि बाबिल ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म कला से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया है। इस फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी ने फीमेल लीड किरदार निभाया है। बबिल की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक विशेष सॉन्ग पर डांस भी किया है। वहीं, बात अगर बबिल के वर्कफ्रंट की करें तो वह द रेलवे मैन वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ केके मेनन, आर. माधवन और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।