Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सब कुछ छोड़ दूं और...', पिता की डेथ एनिवर्सरी से पहले Babil Khan ने किया पोस्ट, फैंस ने जताई चिंता

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 03:44 PM (IST)

    दिवंगत अभिनेता इरफान खान बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। अब उनके बेटे बाबिल खान एक्टिं ...और पढ़ें

    बाबिल खान ने किया पोस्ट (Photo Credit: Instagram)
    बाबिल खान ने किया पोस्ट (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता इरफान खान को इस दुनिया से गए 4 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी याद करते हैं। अक्सर उनके बेटे अभिनेता बाबिल भी उनसे जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

    हालांकि, अब बाबिल ने दिवंगत अभिनेता की डेथ एनिवर्सरी से पहले एक ऐसी पोस्ट की, जिसे देख कर उनके फैंस चिंता में आ गए। इसको करने के कुछ ही देर में ही उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया।

    यह भी पढ़ें: Irrfan Khan को याद कर बुरी तरह टूटे बाबिल खान, इन अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

    वायरल हुआ बाबिल का ये पोस्ट

    बाबिल खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर गुरुवार सुबह एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कभी-कभी लगता है कि सब कुछ छोड़ दूं और बाबा के पास चला जाऊं। हालांकि, इस पोस्ट को करने के कुछ मिनट बाद ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। अब उनका यह पोस्ट कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी के साथ वायरल हो गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    फैंस ने जाहिर की चिंता

    बाबिल खान का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस चिंता में आ गए हैं और सोशल मीडिया पर उनसे सवाल कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि शायद वह अपने पिता को याद कर रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या बाबिल के साथ सब कुछ ठीक है। तीसरे यूजर ने लिखा कि उन्होंने बहुत जल्दी अपने पिता को खो दिया है।

    बाबिल का वर्क फ्रंट

    बाबिल खान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार उन्हें 'द रेलवे मैन' में के के मेनन, आर माधवन, दिव्येंदु शर्मा के साथ देखा गया था। यह सीरीज भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित थी, जिसे 18 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया था। अब बाबिल खान जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ शूजित सिरकार की फिल्म 'द उमेश क्रॉनिकल्स' में दिखाई देने वाले हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को पहली बार देख Babil ने किया था ये काम, बोले- 'पता नहीं था कि वो...'