Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Johnny Depp के साथ विवादित कोर्ट केस हारने के बाद एंबर हर्ड ने छोड़ा हॉलीवुड? स्पेन जाने की खबर पर तोड़ी चुप्पी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 09:41 PM (IST)

    Amber Heard Johnny Depp News एंबर हर्ड और जॉनी डेप के बीच काफी बड़ा कोर्ट केस चला था। अब खबर आई है कि एंबर हर्ड हमेशा के लिए स्पेन शिफ्ट हो गई है। एक्ट ...और पढ़ें

    Amber Heard Johnny Depp News, Amber Heard Johnny Depp
    Amber Heard Johnny Depp News, Amber Heard Johnny Depp

    नई दिल्ली, जेएनएन। Amber Heard Johnny Depp News: हॉलीवुड एक्ट्रेस एंबर हर्ड ने खुलासा किया है कि उन्हें स्पेन में रहने में मजा आ रहा है। उन्होंने पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि वह स्पेन चली गई है। गौरतलब है कि एंबर हर्ड और जॉनी डेप के बीच बहुचर्चित मानहानि केस हुआ था। उनके भूतपूर्व पती जॉनी डेप ने एक्ट्रेस पर 2018 में लिखें एक आर्टिकल पर मानहानि का दावा किया था।

    क्या एंबर हर्ड स्पेन में रह रही है?

    अब एंबर हर्ड ने खुलासा किया है कि वह स्पेन में रह रही हैं और खुश हैं। वह स्पेन के मेड्रिड शहर में रह रही हैं। एंबर हर्ड 2022 में जॉनी डेप के साथ हुए केस के बाद काफी चर्चा में आई थी। इस ट्रायल का समापन इस प्रकार हुआ था कि जॉनी डेप को बतौर हर्जाना एंबर हर्ड को 10 मिलियन डॉलर देने थे। वहीं, साढ़े 3 लाख डॉलर अतिरिक्त हर्जाने की राशि भी तय की गई थी। उन्होंने 2018 में द वाशिंगटन पोस्ट में एक लेख लिखा था।

    एंबर हर्ड ने क्या हमेशा के लिए हॉलीवुड छोड़ दिया है?

    इसके पहले खबर आई थी कि एंबर हर्ड अब स्पेन के मेड्रिड चली गई है। द इंडिपेंडेंट के अनुसार एंबर हर्ड अच्छी स्पेनिश बोलती हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि एंबर हर्ड ने हमेशा के लिए हॉलीवुड छोड़ दिया है। एक वीडियो टिक-टॉक पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें एक रिपोर्टर से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वह कह रही है,

    "मुझे स्पेन से प्यार है।"

    जब उनसे पूछा रहा है कि क्या वह यहां लंबे समय तक रहेगी। इस पर वो कहती है,

    "जी हां, मुझे लगता है। मुझे यहां रहना पसंद है।"

    जॉनी डेप ने क्या कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में भाग लिया था?

    इस बीच जॉनी डेप ने फिल्मों में वापसी की है। उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपने फिल्म शोकेस की थी। उनकी फिल्म को प्रीमियर में स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला था। वह रेड कारपेट पर भी नजर आए थे। जॉनी डेप सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार करती है। उनकी फिल्मों में एक्शन के अलावा स्टोरी भी होती है।

    खबरें और भी