Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    50 साल की Ameesha Patel को आखिरकार मिला प्यार, कौन है 'सकीना' का रियल लाइफ 'तारा सिंह'?

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 01:22 PM (IST)

    Ameesha Patel Love Life: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल की जिंदगी में प्यार तो कई बार आया, लेकिन वो प्यार मुकम्मल नहीं हुआ और अब लगता ह ...और पढ़ें

    अमीषा पटेल को मिल गया नया प्यार?

    अमीषा पटेल को मिल गया नया प्यार?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो उम्र के इस पड़ाव पर भी कुंवारी हैं और इन्हीं में से एक नाम आता है अमीषा पटेल का। वही अमीषा पटेल जिन्होंने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्में दीं। कहो ना प्यार है से लेकर गदर जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं अमीषा की जिंदगी में प्यार तो कई बार आया, लेकिन वो प्यार मुकम्मल नहीं हुआ और अब लगता है कि अमीषा को आखिरकार उनका मिस्टर राइट मिल गया है।

    Ameesha 3

    अमीषा पटेल क्या सच में कर रही हैं डेटिंग?

    यूं तो अमीषा पटेल (Ameesha Patel) का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा लेकिन अमीषा का नाम पिछले काफी दिनों से कुणाल गूमर के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में कुणाल ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद फिर से दोनों की डेटिंग की चर्चा तेज हो गई। अब क्या हुआ है हम आपको बताते हैं।

     

    दरअसल हाल ही में अमीषा के कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर कुणाल सोशल मीडिया पर अमीषा को बधाई दी है, क्योंकि अमीषा ने हिंदी सिनेमा में 26 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में इस सेलिब्रेशन को खास बनाने में कुणल ने अमीषा के लिए खास सरप्राइज प्लान किया। इसके अलावा कुणाल ने सोशल मीडिया पर अमीषा के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने अमीषा को बधाई दी और कहा कि जो मुकाम अमीषा ने हासिल किया है वो बहुत अलग है और वो सच में इसकी सराहना करते हैं।

    WhatsApp Image 2026-01-14 at 11.47.36 PM (1)

    साथ ही कुणाल ने बताया कि अमीषा ने जो भी कुछ हासिल किया है वो अपने दम पर ही हासिल किया है। इसके बाद अमीषा ने भी कुणा को शुक्रिया कहा और हार्ट ईमोजी बनाया।

    कई लोगों के साथ जुड़ा अमीषा का नाम

    आपको बता दें कि अमीषा पटेल का नाम अबतक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। पिछले साल तक अमीषा पटेल का नाम बिजनेसमैन और सिंगर निर्वाण बिरला (Nirvaan Birla) के साथ जुड़ रहा था, जिनके साथ अमीषा की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसके अलावा विक्रम भट्ट, कनव पुरी, नेस वाडिया और यहां तक कि रणबीर कपूर के साथ भी अमीषा का नाम जुड़ चुका है।

    खबरें और भी

    Ameesha 22

    अमीषा ने हिंदी सिनेमा में फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था और इस फिल्म से अमीषा रातोंरात स्टार बन गईं थीं। इसके बाद तो अमीषा ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया और अभी भी अमीषा हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं और अक्सर इवेंट्स और प्रोजेक्ट्स में नजर आती रहती हैं।