यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cannes 2024 के लिए Priyanka Chopra ने कॉपी किया ऐश्वर्या राय का लुक? वायरल तस्वीर को देख चकराया यूजर्स का दिमाग
इस वक्त Cannes Film Festival 2024 की धूम चल रही है। बॉलीवुड से जुड़े सितारे भी रेड कारपेट पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwa ...और पढ़ें

HighLights
- क्या कान्स 2024 में गईं प्रियंका चोपड़ा?
- प्रियंका चोपड़ा का कान्स लुक हुआ वायरल
- प्रियंका का लुक देख यूजर्स को आई ऐश्वर्या राय की याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Cannes 2024: दुनिया के सबसे चर्चित फिल्म फेस्टिवल में से एक 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024' का आगाज 14 मई से हो गया था और 25 मई तक चलता रहेगा। 'कान्स' के रेड कारपेट पर बॉलीवुड का भी कम दबदबा नहीं है। कई बी-टाउन एक्ट्रेसेज रेड कारपेट पर अपना फैशन का जलवा बिखेरती हैं, खासकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)।
कान्स 2024 में गईं प्रियंका?
प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में 'कान्स' (Cannes) में डेब्यू किया था। तब से प्रियंका हर साल रेड कारपेट पर अपने अनोखे लुक को लेकर चर्चा में रहीं। हालांकि, इस साल 'देसी गर्ल' का रेड कारपेट पर वॉक नहीं होगा। जी हां, वह इस बार फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद 'कान्स 2024' से उनका एक लुक वायरल हो रहा है।
प्रियंका के लुक की ऐश्वर्या से तुलना
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज से उनकी एक तस्वीर जमकर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा रेड कारपेट पर एक स्टनिंग गाउन में दिखाई दे रही हैं। इंस्टाग्राम फोटो के साथ कैप्शन में दावा किया गया कि यह प्रियंका का 'कान्स 2024' का लुक है। कुछ लोगों ने उनके इस लुक की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन के एक कान्स लुक से की, जिसमें अभिनेत्री ने ऐसा ही डिजाइन किया हुआ व्हाइट गाउन पहना था।
यह भी पढ़ें- Cannes Film Festival में शामिल होंगी लापता लेडीज की मंजू माई, छाया कदम ने जाहिर की अपनी खुशी
क्या है प्रियंका चोपड़ा के कान्स लुक की सच्चाई?
कुछ लोग भले ही प्रियंका की ये तस्वीर देख धोखा खा गये होंगे, लेकिन आपको बता दें कि ये असली फोटो नहीं है। कुछ फैंस ने यह झूठ भी पकड़ा और बताया कि यह AI जेनरेटेड फोटो है। एक यूजर ने कहा, "यह फेक है।" एक और ने लिखा, "यह असली नहीं इमेजिनेशन है। शांत रहो सब।" एक यूजर ने उनके आउटफिट को मशरूम बताया।
खबरें और भी
फिलहाल, अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है कि प्रियंका चोपड़ा इस साल 'कान्स' का हिस्सा होंगी या नहीं। वह चार साल से अपने लुक से लाइमलाइट बटोर रही हैं। हाल ही में, प्रियंका ने अपनी हॉलीवुड फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' (Head of State) की शूटिंग खत्म की है।