Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan Bulletproof Car: सलमान खान ने खरीदी बुलेटप्रूफ कार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली हैं धमकी

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 30 Jul 2022 07:17 PM (IST)

    Salman Khan Bulletproof Car सलमान खान जल्द फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ की अहम भूमिका होगीl अब कहर आई है कि सलमान ख ...और पढ़ें

    Salman Khan Bulletproof Car: सलमान खान ने अपने लिए बुलेटफ्रूफ गाड़ी खरीदी हैl
    Salman Khan Bulletproof Car: सलमान खान ने अपने लिए बुलेटफ्रूफ गाड़ी खरीदी हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Salman Khan Bulletproof Car: फिल्म अभिनेता सलमान खान अपनी जान की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं और वह किसी भी प्रकार का खतरा मोल लेना नहीं चाहतेl हाल ही में उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थीl इसके बाद उन्होंने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से भी भेंट की थीl

    सलमान खान ने अपने लिए एक बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी हैं

    अब खबर आई है कि उन्होंने अपने लिए एक नई बुलेटप्रूफ ग्लास और आर्मर वाली गाड़ी खरीदी हैं जो कि सलमान खान के घर के अहाते में देखी गई हैl यहीं नहीं सलमान खान ने अपनी हालिया लैंड क्रूजर को बुलेटप्रूफ फीचर के साथ अपग्रेड किया हैl हालांकि यह कार कोई नई गाड़ी नहीं बल्कि पुराना मॉडल है ताकि वह इस में सुरक्षित यात्रा कर सके और किसी भी अनहोनी का शिकार ना होl

    सलीम खान को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक धमकी भरा खत मिला था

    गौरतलब है कि सलमान खान के पिता सलीम खान को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एक धमकी भरा खत मिला थाl इसमें उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थीl यह खबर भी आई थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर के बाहर उनकी मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए एक शूटर भी लगा रखा थाl इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी थी और वह ईद पर भी अपने प्रशंसकों से मिलने बाहर नहीं आए थेl

    सलमान खान ने आत्मरक्षा के लिए पुलिस से हथियार के लाइसेंस की भी मांग की है

    इसके अलावा सलमान खान ने आत्मरक्षा के लिए पुलिस से हथियार के लाइसेंस की भी मांग की हैl मुंबई पुलिस ने इस पर एक वक्तव्य भी जारी किया थाl उन्होंने कहा था, 'सलमान खान ने हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है ताकि वह अपनी सुरक्षा करवा सकेl उन्हें हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली हैl' सलमान खान को अपनी आगामी फिल्म के सेट पर अतिरिक्त सुरक्षा के साथ देखा गया थाl

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)