Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Isha Ambani और आनंद पिरामल के ट्विन्स का हुआ ग्रैंड वेलकम, अंबानी परिवार खुशी से झूमता आया नजर, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 24 Dec 2022 04:21 PM (GMT+05:30)

    Isha Ambani Baby First Look ईशा अंबानी को जुड़वां बच्चे हुए है। अब वह पहली बार भारत आई है। इसके चलते पूरा परिवार बहुत खुश है। ईशा अंबानी का भव्य स्वागत ...और पढ़ें

    Isha Ambani Baby First Look: ईशा अंबानी मुकेश अंबानी की बेटी है।
    Isha Ambani Baby First Look: ईशा अंबानी मुकेश अंबानी की बेटी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Isha Ambani Baby First Look: अंबानी परिवार के लिए आज का दिन काफी यादगार है। उनकी बेटी ईशा अंबानी जुड़वा बच्चों को जन्म के बाद पहली बार भारत वापस आई हैं। दोनों अपने जीवन का सबसे अच्छा दौर जी रहे हैं। दोनों को 19 नवंबर को जुड़वा बच्चे हुए हैं। 

    ईशा अंबानी ने कृष्णा और बेटी अधिया को जन्म दिया है

    ईशा ने अपने बेटे कृष्णा और बेटी अधिया को जन्म दिया है। दोनों पहली बार भारत वापस आए हैं। दोनों के वापस आने की खुशी में घर को काफी अच्छे से सजाया गया है। वहीं दोनों का भव्य स्वागत भी किया गया। नीता अंबानी इस अवसर पर फ्लोरल प्रिंट टॉप पहने नजर आई। वहीं उन्होंने ट्राउजर और जींस पहन रखी थी। वह बहुत खुश नजर आ रही थी। उनके चेहरे पर स्माइल भी थी। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: सलमान खान ने शालीन भनोट-एमसी स्टेन की लगाई क्लास, रितेश और जेनेलिया के साथ की मस्ती

    मुकेश अंबानी भी इस अवसर पर काफी खुश नजर आए

    मुकेश अंबानी भी इस अवसर पर काफी खुश नजर आए। उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी और आकाश अंबानी की सहायता से आने वाले मेहमानों का स्वागत भी किया। घर के बाहर काफी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। सभी एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते नजर आए। इस अवसर पर एक पुरोहित भी नजर आया जो कि धोती और कुर्ता पहने हुए था और उसने विधिवत पूजा भी करवाई। इस अवसर पर सभी के चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें: KGF Chapter 2 के अभिनेता यश का बॉलीवुड को लेकर बड़ा बयान, कहा- बॉलीवुड का अपमान...

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा का विवाह 12 दिसंबर 2018 को हुआ है

    कई मिडियाकर्मी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर की कई सजावट को देखकर ईशा अंबानी की शादी की डेकोरेशन लोगों को याद आ गई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा का विवाह पिरामल ग्रुप के अजय पिरामल के बेटे से 12 दिसंबर 2018 को हुआ है। यह देश की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। इसमें भाग लेने के लिए कई कलाकारों और व्यापारियों को बुलाया गया था। मुकेश अंबानी देश के बड़े बिजनेसमैन है। वह मुंबई इंडियन नामक क्रिकेट टीम के मालिक भी है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)