विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Isha Koppikar ने झेला कास्टिंग काउच का दर्द, कहा- 'सेक्रेटरी ने गलत तरह से छुआ, ए-लिस्ट एक्टर ने अकेले में...'

Published: Fri, 21 Jun 2024 09:45 AM (GMT+05:30)

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। इनमें से एक एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar Casting Couch) भी ...और पढ़ें

ईशा कोप्पिकर ने कास्टिंग काउच का झेला दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
ईशा कोप्पिकर ने कास्टिंग काउच का झेला दर्द। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आखिरी बार अयलान में दिखीं ईशा कोप्पिकर
  2. ईशा कोप्पिकर ने 1997 में किया था एक्टिंग डेब्यू
  3. 18 साल की उम्र में ईशा ने झेला कास्टिंग काउच

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने भले ही ढेरों फिल्मों में काम किया, लेकिन इंडस्ट्री में नाम कमाना उनके लिए जरा भी आसान नहीं था। करियर के शुरुआती दौर में उन्हें कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा। एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच पर दर्द बयां किया है।

ईशा कोप्पिकर ने साल 1998 में 22 साल की उम्र में फिल्म चंद्रलेखा से सिनेमा में कदम रखा था। तेलुगु के बाद तमिल और कन्नड़ में काम करने के बाद ईशा हिंदी फिल्म एक था दिल एक थी धड़कन में काम करने का मौका मिला। दिल का रिश्ता, कयामत, एलओसी कारगिल और क्या कूल हैं हम जैसी फिल्मों से उन्होंने पॉपुलैरिटी हासिल की।

18 साल की उम्र में झेला कास्टिंग काउच का दर्द

ईशा कोप्पिकर ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि शुरू में उन्होंने कास्टिंग काउच झेला। मात्र 18 साल की उम्र में उन्हें इसका सामना करना पड़ा। सिद्धार्थ कन्नन संग बातचीत में इमोशनल होकर कृष्णा कॉटेज अभिनेत्री ने कहा-

मैं 18 साल की थी जब एक सेक्रेटरी और एक एक्टर ने कास्टिंग काउच के लिए मुझसे संपर्क किया था। उन्होंने मुझसे कहा कि काम पाने के लिए तुम्हें एक्टर्स के साथ 'फ्रेंडली' होना पड़ेगा। मैं बहुत मिलनसार हूं, लेकिन 'फ्रेंडली' का क्या मतलब है? मैं इतनी मिलनसार हूं कि एकता कपूर ने एक बार मुझसे कहा था कि थोड़ा एटीट्यूड रखो।

यह भी पढ़ें- Isha Koppikar Separation: शादी के 14 साल बाद पति से अलग हुईं ईशा कोप्पिकर, पेरेंट्स के घर रह रही है एक्ट्रेस

ए-लिस्ट एक्टर ने अकेले बुलाया

ईशा कोप्पिकर ने आगे बताया कि एक बार एक ए-लिस्ट बॉलीवुड एक्टर ने उन्हें अकेले मिलने के लिए बुलाया, क्योंकि वह अपने अफेयर को लेकर हमेशा चर्चा में रहता था। एक्ट्रेस ने कहा-

जब मैं 23 साल की थी तो एक अभिनेता ने मुझसे अकेले मिलने के लिए बुलाया, भी वो मेरे ड्राइवर या किसी और के बिना क्योंकि उनके बारे में दूसरी अभिनेत्रियों के साथ अफेयर होने की अफवाहें थीं। उन्होंने कहा, 'मेरे बारे में पहले से ही विवाद हैं और कर्मचारी अफवाहें फैलाते हैं।' मैंने मना कर दिया और उनसे कहा कि मैं अकेले नहीं आ सकती। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक ए-लिस्ट अभिनेता था।

अभिनेत्री ने बताया कि एक्टर्स के सेक्रेटरी और डायरेक्टर्स उन्हें गलत तरीके से छूते थे। उन्होंने कहा, "वह सिर्फ आपको गलत तरीके से छूते ही नहीं थे, बल्कि बांह को दबाकर गंदे तरीके से कहते थे कि हीरोज के साथ दोस्ती करनी पड़ेगी।"

यह भी पढ़ें- Isha Koppikar Video: ईशा कोप्पिकर के घर आया नन्हा मेहमान, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने साझा की खुशखबरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।