Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shahid Kapoor- Ishaan Khattar: डेटिंग पर ईशान खट्टर को मिली शाहिद कपूर ये यह सलाह, बोले - ऐसा करना सबसे बेस्ट

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 11:37 AM (IST)

    शाहिद कपूर अपने सौतेले भाई ईशान खट्टर से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों भाइयों की कई मौकों पर साथ में तस्वीर देखी गई है। हाल ही में ईशान ने बताया कि ...और पढ़ें

    File Photo of Shahid Kapoor and Ishaan Khattar. Photo Credit/ Shahid Kapoor Instagram
    File Photo of Shahid Kapoor and Ishaan Khattar. Photo Credit/ Shahid Kapoor Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। ईशान खट्टर भाई शाहिद कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। हाल ही कपूर में ईशान खट्टर ने बताया कि शाहिद कपूर से उन्हें क्या बेस्ट डेटिंग एडवाइस मिली है और वह इसे जरूर फॉलो करना चाहेंगे।

    ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के रिलेशनशिप को लेकर कई बार खबरें सुर्खियों में आ चुकी हैं। दोनों ने कभी इस पर हामी नहीं भरी, बल्कि एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, ईशान खट्टर ने खुलासा किया कि डेटिंग को लेकर उन्हें बहुत पहले ही शाहिद कपूर से एक कूल एडवाइस मिली थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    शाहिद ने दी ईशान को ये एडवाइस

    शाहिद, जो कभी करीना के प्यार में पागल थे, उन्होंने भाई ईशान को यह सलाह दी कि कभी भी किसी के लिए खुद को मत खो देना। वहीं, अनन्या से प्यार की खबरों के बीच कहा कि वह स्वीट पर्सन हैं और वह उनसे दोस्ती जरूर रखना चाहेंगे। वह एक ऐसी शख्स हैं, जो उनके दिल के बहुत करीब हैं और वह हमेशा उनसे यह रिश्ता बनाए रखना चाहेंगे। 

    बता दें कि ईशान नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं, जबकि शाहिद नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे हैं। 

    4 नवंबर को आएगी ईशान की कटरीना संग फिल्म

    अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो शुक्रवार चार नवंबर को ईशान की कटरीना कैफ के साथ 'फोन भूत' फिल्म रिलीज हो रही है। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशिट यह हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अभिनय किया है। फिल्म को 80-90 करोड़ के बजट से बनाया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Avatar-The Way of Water: अवतार में फिर दिखी पेंडोरा की सुंदर दुनिया, VFX और अंडरवॉटर सीन का फैंस पर चला जादू

    यह भी पढ़ें: Kaun Banega Crorepati: केबीसी के सेट पर नीना गुप्ता ने अमिताभ बच्चन से पूछा पर्सनल सवाल, सुनकर सकपका गए बिग बी