Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ananya Panday से ब्रेकअप के बाद ईशान खट्टर को मिला नया प्यार, मिस्ट्री गर्ल संग बाइक पर नजर आए एक्टर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 25 Jul 2023 09:14 PM (GMT+05:30)

    Ishaan Khatter Mystery Girl ईशान खट्टर ( Ishaan Khatter ) ने कुछ सालों तक एक्ट्रेस अनन्या पांडे को डेट किया । वहीं साल 2022 में दोनों अलग हो गया । ई ...और पढ़ें

    Ishaan Khattar Mystery Girl Ananya Panday, Bollywood News
    Ishaan Khattar Mystery Girl Ananya Panday, Bollywood News

    HighLights

    1. अनन्या पांडे के बाद ईशान को मिला नया प्यार
    2. मुंबई के सड़कों पर मिस्ट्री गर्ल के साथ आए नजर
    3. बाइक पर बारिश में घूमते नजर आए दोनों

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Ishaan Khatter Mystery Girl: ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। फिल्म 'खाली पीली' के सेट पर ईशान की लव स्टोरी अनन्या पांडे के साथ शुरू हुई थी।

    एक-दूसरे को सालों तक डेट करने के बाद बीते साल ये कपल हमेशा के लिए अलग हो गया। ईशान से अलग होने के बाद अनन्या जहां आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। तो वहीं अब ईशान भी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए।

    ईशान नजर आए  मिस्ट्री गर्ल के साथ

    सोमवार की शाम ईशान खट्टर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया पर ईशान का वीडियो और  कुछ तस्वीरें सामने आई है। इसमें ईशान हेलमेट पहने बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बाइक पर एक लड़की भी नजर आ रही हैं, जिसका चेहरा हेलमेट से छुपा हुआ है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ईशान पिछले कुछ दिनों से इस मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों के अफेयर की पुष्टि नहीं हुई है।

    अनन्या के बाद ईशान को मिला नया प्यार

    बता दें, फिल्म खाली पीली की शूटिंग के दौरान दोनों एक साथ आये थे। यहीं से इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। दोनों साथ में अक्सर वेकेशन पर भी जाते थे। इतना ही नहीं अनन्या अक्सर कपूर परिवार के फंक्शन का भी हिस्सा रहती थीं, लेकिन कुछ वक्त के बाद अनन्या ने ईशान को छोड़ दिया। कहा जाता है कि आदित्य के लिए ईशान को छोड़ा था।

    खबरें और भी

    इस बात का खुलासा उनकी मां भावना पांडे ने कॉफ़ी विद करण के शो पर बिना नाम लिए कर दिया था। अनन्या के इस धोखे के बाद ईशान भी शायद लाइफ में आगे बढ़ गये हैं और उन्हें किसी मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया।

    एक्टर की आने वाली फिल्म

    वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशान को सिद्धांत चतुर्वेदी और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में  नजर आए थे। अब जल्द ईशान पिप्पा नाम की फिल्म में  नजर आएंगे।